DELHI: राज्य प्रभारी और सह प्रभारियों की लिस्ट बीजेपी ने जारी की है। विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है, वही स्मृति ईरानी को हरियाणा और छत्तीसगढ़ दो राज्यों का जिम्मा सौंपा गया है।
जबकि सुनील बंसल को भी दो राज्यों बंगाल और तेलंगाना की जिम्मेदारी दी गयी है। वही उत्तराखंड के नए प्रभारी राम माधव और बांसुरी स्वराज को सह प्रभारी बनाया गया है। जबकि दिल्ली का प्रभारी विनय सहस्रबुद्धे को बनाया गया है। जमयांग नामग्याल और दर्शना जरदोश को सह प्रभारी बनाया गया है।
वही राजस्थान के प्रभारी संजय भाटिया और कविता पाटीदार और कुलजीत चहल को सह प्रभारी बनाया गया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के निर्देशानुसार राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारी की लिस्ट जारी की गयी है। नीचे देखिए पूरी सूची...









