ब्रेकिंग
बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम✦Guwahati Train Accident: गुवाहाटी के पास अचानक बेपटरी हुई कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस, इंजन समेत 7 डिब्बे पटरी से उतरे ...✦Anant Singh : बहन की शादी से पहले बहनोई संग दिखे अनंत सिंह के बेटे, बाढ़ में शादी की तैयारियां तेज; जानिए वेडिंग का पूरा प्लान...✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम✦Guwahati Train Accident: गुवाहाटी के पास अचानक बेपटरी हुई कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस, इंजन समेत 7 डिब्बे पटरी से उतरे ...✦Anant Singh : बहन की शादी से पहले बहनोई संग दिखे अनंत सिंह के बेटे, बाढ़ में शादी की तैयारियां तेज; जानिए वेडिंग का पूरा प्लान...

BJP संयुक्त मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी : मंच पर चढ़ने के लिए आपस में भिड़े कार्यकर्ता, पूर्व MLA और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक

PATNA : राजधानी पटना में आज से दो दिनों तक चलने वाले बीजेपी संयुक्त मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आगाज होने जा रहा है। बैठक में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी न

BJP संयुक्त मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी : मंच पर चढ़ने के लिए आपस में भिड़े कार्यकर्ता, पूर्व MLA और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में आज से दो दिनों तक चलने वाले बीजेपी संयुक्त मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आगाज होने जा रहा है। बैठक में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पटना पहुंच गए हैं। जेपी नड्डा के स्वागत के लिए पटना को दुल्हन की तरह सजाया गया है। उनके स्वागत के लिए जगह-जगह भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद हैं। इसी दौरान एक अजीबोगरीब स्थिति देखने को मिली है। बेली रोड के पास बने मंच पर चढ़ने के लिए बीजेपी कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए। इस दौरान बीजेपी की पूर्व विधायक आशा सिन्हा और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नोकझोंक हुई। बीजेपी कार्यकर्ताओं का आरोप था कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन को लेकर पूर्व विधायक में कोई तैयारी नहीं की और अब जब कार्यकर्ताओं ने तैयारी कर ली तो वह फोटो सेशन के लिए मंच पर आ गई। बीजेपी कार्यकर्ता मंच पर ही विरोध जताने लगे कि पूर्व विधायक आशा सिन्हा सक्रिय नहीं है और राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन के मौके पर वह केवल अपनी मौजूदगी दिखाना चाहती हैं।


दरअसल, आज से दो दिनों तक चलने वाली इस बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होने वाले हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पटना पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। जेपी नड्डा के स्वागत के लिए दानापुर की पूर्व विधायक आशा सिन्हा जैसे ही बेली रोड पर बनाए गए मंच पर चढ़ीं, कार्यकर्ता उनसे भिड़ गए। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ता और पूर्व विधायक के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं हुई। बाद में मंच पर पहले से मौजूद कार्यकर्ताओं को जबरन मंच से उतार दिया गया।


बता दें कि जेपी नड्डा के स्वागत के लिए पूरे पटना को पोस्टर बैनर से पाट दिया गया है। पटना एयरपोर्ट से लेकर गांधी मैदान तक बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने झंडे पोस्टर बैनर से सड़क को ढक दिया है। कई जगहों पर स्वागत के लिए तोरण द्वार और नड्डा के स्वागत के लिए मंच भी बनाए गए हैं।बड़ी संख्या में बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता रोड़ शो में शामिल हो रहे हैं।

टैग्स