ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

भाजपा सांसद पर जमकर बरसीं दीपिका पांडेय, कहा-महिलाओं का अपमान करना बंद करे

RANCHI: गोड्डा से BJP सांसद निशिकांत दुबे द्वारा किये गये ट्वीट को लेकर कांग्रेस की महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह आज हमलावार दिखी। दीपिका गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे पर जमक

भाजपा सांसद पर जमकर बरसीं दीपिका पांडेय, कहा-महिलाओं का अपमान करना बंद करे
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

RANCHI: गोड्डा से BJP सांसद निशिकांत दुबे द्वारा किये गये ट्वीट को लेकर कांग्रेस की महागामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह आज हमलावार दिखी। दीपिका गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे पर जमकर बरसी। कहा कि महिलाओं के बारे में उनकी सोच क्या है यह सबके सामने आ गया है। निशिकांत दुबे ने अपनी मानसिक स्थिति और पुरुष मानसिकता का सर्टिफिकेट दे दिया है।


कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह आगे कहती हैं कि ना मैं देवी हूं ना मैं वेश्या हूं। उसके बीच महिलाएं कुछ हो सकती है। ये भाजपा के लोग के मन में बात आ ही नहीं सकती है। महिला एक मां, बेटी, बहन, विधायक, झारखंडी या समासेवी हो सकती है। ऐसा बोलकर जो उन्होंने ट्वीट किया है उन्हें समाज के अभिन्न हिस्सा वैश्या बहनों का अपमान करने का काम किया है। 


दीपिका ने कहा कि अब जरा निशिकांत दूबे से पूछिये कि इस तरह की बात करने से समाज में महिलाओं की सुरक्षा कैसे बढ़ेगी? बीजेपी विधायक पर कांग्रेस विधायक के हमले पर पूर्व मंत्री व बीजेपी विधायक सीपी सिंह ने कहा कि नारी सर्वथा पूजनीय है। निशिकांत दुबे ने क्या कुछ ट्विटर पर लिखा है यह उन्हें पता नहीं है लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि महिला हमेशा पूजनीय है और रहेंगी।   


दरअसल निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए यह मांग की थी कि उनकी सदस्यता समाप्त हो। जिसके बाद दीपिका पांडेय और प्रदीप यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर निशिकांत दुबे को फर्जीकांत दुबे कह दिया। उनकी एमबीए की डिग्री पर सवाल उठा दिया। जिसके बाद गोड्डा सांसद ने दीपिका की तुलना नगरवधू वैशाली से कर दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि जिस महिला को बड़े छोटे का लिहाज़ नहीं,ख़ासकर विकृत मानसिकता की शिकार बंगाल से आई एक महिला सांसद व मेरे झारखंड की विकृत विधायिका के लिए,उनके लिए सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि हल्का कमेंट्स नहीं करें। अपने धर्म में वैशाली की नगर वधू तक को सम्मान समाज ने दिया है। 


अपने अगले ट्वीट में गोड्डा सांसद ने लिखा कि-अभी @IndiaToday conclave में @INCIndia प्रवक्ता ने मेरे उपर टिप्पणी की ।कॉंग्रेस अब अंग्रेजों या उनकी मानसिकता की पार्टी है,हिंदी यदि आती तो नगर वधू के संदर्भ को समझती ।आज तो कॉंग्रेस पार्टी @AITCofficial  की पिछलग्गू नज़र आई।2024 में कॉंग्रेस 10 सांसद के पास.. जिसके बाद निशिकांत दुबे ने दीपिका पांडेय के ट्विटर अकाउंट को बंद कर दिया था।