ब्रेकिंग
विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦Bihar Crime News : मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का मिला सड़ा-गला शव, पास में सर्विस पिस्टल और दस्तावेज; परिवार ने पहचानने से किया इनकार, DNA टेस्ट से खुलेगा राज✦ Bihar News : जमुई में होमगार्ड की डेपुटेशन के लिए 6 हजार रुपये की मांग! पैसे नहीं दिए तो नौकरी से हटवाने की धमकी, दो कर्मियों से जवाब तलब✦विधायक बनने के बाद जमीन विवाद में घिरीं मैथिली ठाकुर, रात के अंधेरे में खुद हटवाया बुलडोजर से अतिक्रमण✦अनंत सिंह के पास अपना सिनेमा हॉल, फिर भी 37 साल से नहीं देखी फिल्म! आखिरी बार कौन-सी मूवी देखी थी मोकामा विधायक ने?✦Chhath Puja 2026 : पटना में छठ पर जाने से पहले जान लें ये रास्ते! दीघा से कलेक्ट्रेट घाट तक बदला इंतजाम, कहां मिलेगी पार्किंग?✦Bihar Crime News : मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का मिला सड़ा-गला शव, पास में सर्विस पिस्टल और दस्तावेज; परिवार ने पहचानने से किया इनकार, DNA टेस्ट से खुलेगा राज✦ Bihar News : जमुई में होमगार्ड की डेपुटेशन के लिए 6 हजार रुपये की मांग! पैसे नहीं दिए तो नौकरी से हटवाने की धमकी, दो कर्मियों से जवाब तलब

BJP सांसद ने RJD पर बोला बड़ा हमला, हुल्लड़बाजों और अराजकता फैलाने वालों की पार्टी है राष्ट्रीय जनता दल: सुशील मोदी

PATNA: प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर बीस दिवसीय सेवा समर्पण अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर पटना में बीजेपी महिला मोर्चा ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें पटना में ई-रिक

BJP सांसद ने RJD पर बोला बड़ा हमला, हुल्लड़बाजों और अराजकता फैलाने वालों की पार्टी है राष्ट्रीय जनता दल: सुशील मोदी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर बीस दिवसीय सेवा समर्पण अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर पटना में बीजेपी महिला मोर्चा ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें पटना में ई-रिक्शा चला रही महिला चालकों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान बीजेपी सांसद सुशील मोदी ने आरजेडी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हुल्लड़बाजों और अराजकता फैलाने वाली पार्टी राष्ट्रीय जनता दल है।


आरजेडी के प्रशिक्षण कार्यक्रम पर कहा कि आरजेडी और प्रशिक्षण शिविर का कोई संबंध नहीं है। आरजेडी में ट्रेनिंग का कार्यक्रम हो ही नहीं सकता। आरजेडी में यदि ट्रेनिंग होगी तो वो काम के बदले पैसा और टिकट के बदले पैसे की ट्रेनिंग होगी। अराजकता और अव्यवस्था का दूसरा नाम राष्ट्रीय जनता दल है। सुशील मोदी ने यह भी कहा कि राजद लाख कोशिश कर ले लोगों को ट्रेनिंग देने की वे ट्रेनिंग दे ही नहीं सकते। टिकट के बदले पैसे लेने पर सुशील मोदी ने कहा कि कांति सिंह से जमीन लेने में भी राजद ने परहेज नहीं किया। यह दल पैसे के लिए ही बना था। जब सत्ता में थे तो लूट से पैसे कमाते थे। पैसा कमाना राजद के लिए चोली और दामन का साथ है।


प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर बीस दिवसीय सेवा समर्पण अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर पटना में बीजेपी महिला मोर्चा ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें पटना में ई-रिक्शा चला रही महिला चालकों को सम्मानित किया गया। वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों को और महिलाओं के लिए चलायी जा रही योजनाओं के संबंध में ई-रिक्शा में बैनर पोस्टर लगाया गया है। ई-रिक्शा के माध्यम से पटना के सड़कों पर महिला ई-रिक्शा चालक इसे लेकर कई इलाकों का भ्रमण करेंगी। 


आज पटना बीजेपी कार्यालय से 21 ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, सांसद सुशील कुमार मोदी, बिहार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय,बीजेपी महिला मोर्चा की कई सदस्य और बीजेपी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। प्रधानमंत्री के संदेशों को लोगों तक पहुंचाने और महिलाओ के लिए चलायी जा रही योजनाओं से लोगों को अवगत कराने को लेकर ई-रिक्शा को बीजेपी कार्यालय से रवाना किया गया। इस दौरान महिला चालक ई-रिक्शा को चलाती नजर आईं।  



रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEVASHISH

FirstBihar संवाददाता