ब्रेकिंग
सरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांडसरकार के पास फ्रैक्चर पर प्लास्टर लगाने तक के पैसे नहीं बचे? सरकारी अस्पताल में टूटे पैर पर कार्टन बांधने पर भड़के तेजस्वीबिहार के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही: टूटे पैर पर प्लास्टर की जगह बांध दिया कार्टन, स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवालबिहार विधान परिषद चुनाव 2026: RJD ने 6 कैंडिडेट का किया ऐलान, शिक्षक-स्नातक सीटों पर उतारे उम्मीदवारBihar News: धनकुबेर अधीक्षण अभियंता के ठिकानों से क्या मिला ? पत्नी-माता-बहन-बहनोई के नाम पर पटना से लेकर मुंबई तक प्रॉपर्टी...ग्राहक बनकर आभूषण दुकान में पहुंचे महिला-पुरुष और बच्चा... बातों में दुकानदार को उलझाया, पलक झपकते ही कर दिया कांड

नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय की छुट्टी, इन्हें मिली IT सेल की जिम्मेवारी

नितिन नवीन ने नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान किया है। वसुंधरा राजे और राम माधव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि अमित मालवीय की जगह दीपक म्हस्के को नया IT सेल चीफ नियुक्त किया गया है। स्मृति ईरानी को भी राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

BJP new team
Mukesh Srivastava
3 मिनट

BJP new team: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया। नई टीम में कई वरिष्ठ और प्रमुख नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। पार्टी ने 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 8 राष्ट्रीय महामंत्री और 16 राष्ट्रीय सचिवों की नियुक्ति की है।



नई टीम में पूर्व राजस्थान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और वरिष्ठ नेता राम माधव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राष्ट्रीय राजनीति में अहम भूमिका के साथ वापसी हुई है। उन्हें पार्टी के आठ राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल किया गया है।



BJP ने अपने आईटी और डिजिटल संगठन में भी बड़ा बदलाव किया है। अमित मालवीय को आईटी सेल प्रमुख के पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह छत्तीसगढ़ के दीपक म्हस्के को नया IT सेल चीफ नियुक्त किया गया है। अमित मालवीय वर्ष 2015 से पार्टी के आईटी सेल की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।



दीपक म्हस्के पहले BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता रह चुके हैं और पार्टी की संगठनात्मक तथा मीडिया गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। हाल ही में उन्हें छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (CGMSC) का अध्यक्ष भी बनाया गया था।



BJP ने अपने डिजिटल नेटवर्क को और मजबूत करने के लिए चार राज्यों में नए सोशल मीडिया समन्वयकों की नियुक्ति की है। इनमें महाराष्ट्र से प्रीति गांधी, दिल्ली से शिवानंद द्विवेदी, उत्तराखंड से आलोक भट्ट और हरियाणा से अरुण यादव शामिल हैं। पार्टी के इस बदलाव को देशभर में सोशल मीडिया और डिजिटल संगठन को अधिक प्रभावी बनाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।



पार्टी ने मीडिया संगठन में भी निरंतरता बनाए रखी है। अनिल बलूनी पार्टी के मीडिया संयोजक और मीडिया इन-चार्ज के पद पर बने रहेंगे। नई कार्यकारिणी में विभिन्न मोर्चों के प्रमुखों का भी ऐलान किया गया है। हेमंत जोशी को BJP युवा मोर्चा की कमान सौंपी गई है, जबकि रूप कुमारी चौधरी को BJP महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है।



BJP की नई टीम में अनुभवी नेताओं के साथ नए चेहरों को भी जगह दी गई है। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए इस संगठनात्मक बदलाव को पार्टी की चुनावी और डिजिटल रणनीति को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता