ब्रेकिंग
बिहार MLC चुनाव: 'छोटे सरकार' के पलटवार के बाद बैकफुट पर विजय सिन्हा? अब अचानक बोले- ‘अनंत बाबू अभिभावक हैं’,✦Patna Traffic Plan : पटना में दुर्गा पूजा घूमने निकल रहे हैं तो पहले पढ़ लें ये खबर, कई प्रमुख सड़कों पर No Entry और वन-वे✦2004 Bihar Encounter : आखिर बाढ़ में ऐसा क्या हुआ था, जिसे लेकर 'छोटे सरकार' कर रहे नीतीश कुमार के लिए कुर्बानी देने का दावा? जानिए इस दिन की पूरी कहानी✦Bihar News: बिहार में शिक्षा विभाग का गजब खेल! असली शिक्षक बकाये के लिए लगाते रहे चक्कर, फर्जी शिक्षिका के खाते में दो महीने में पहुंचे 6.74 लाख रुपये✦Bihar News: बिहार के सरकारी लिपिकों के लिए बड़ी खबर! छठ के बाद तबादले की तैयारी, जानें क्या बदलने वाला है✦बिहार MLC चुनाव: 'छोटे सरकार' के पलटवार के बाद बैकफुट पर विजय सिन्हा? अब अचानक बोले- ‘अनंत बाबू अभिभावक हैं’,✦Patna Traffic Plan : पटना में दुर्गा पूजा घूमने निकल रहे हैं तो पहले पढ़ लें ये खबर, कई प्रमुख सड़कों पर No Entry और वन-वे✦2004 Bihar Encounter : आखिर बाढ़ में ऐसा क्या हुआ था, जिसे लेकर 'छोटे सरकार' कर रहे नीतीश कुमार के लिए कुर्बानी देने का दावा? जानिए इस दिन की पूरी कहानी✦Bihar News: बिहार में शिक्षा विभाग का गजब खेल! असली शिक्षक बकाये के लिए लगाते रहे चक्कर, फर्जी शिक्षिका के खाते में दो महीने में पहुंचे 6.74 लाख रुपये✦Bihar News: बिहार के सरकारी लिपिकों के लिए बड़ी खबर! छठ के बाद तबादले की तैयारी, जानें क्या बदलने वाला है

BJP नेताओं पर हुए लाठीचार्ज मामले में आज SC में होगी सुनवाई, CBI या SIT से पुरे मामले की जांच करवाने की है मांग

PATNA : बीजेपी के विधानसभा मार्च के दौरान हुए लाठीचार्ज मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। बीजेपी कार्यकर्ता भूपेश नारायण ने इस मामले में 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट

BJP नेताओं पर हुए लाठीचार्ज मामले में आज SC में होगी सुनवाई, CBI या SIT से पुरे मामले की जांच करवाने की है मांग
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बीजेपी के विधानसभा मार्च के दौरान हुए लाठीचार्ज मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। बीजेपी कार्यकर्ता भूपेश नारायण ने इस मामले में 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसके बाद उनकी याचिका स्वीकार कर 25 जुलाई को इस मामले में पहली सुनवाई हुई थी।  इस दौरान मामले की अगली सुनवाई की तारीख 31 जुलाई को दी  गई थी। ऐसे में अब आज इस मामले में सुनवाई होनी है।


दरअसल, भाजपा कार्यकर्त्ता भूपेश नारायण ने पटना के डाकबंगला चौराहे पर विधानसभा मार्च के दौरान बीजेपी नेता और कार्यकर्त्ता पर हुए लाठीचार्ज मामले में न्याय की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर क। अपनी याचिका के जरिए उन्होंने इस पूरे मामले की CBI या SIT से जांच की मांग की है। उन्होंने बिहार के सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को भी इस मामले में पक्षकार बनाया है। इसके साथ ही  मुख्य सचिव और डीजीपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई। जिसके बाद इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 31 जुलाई को सुनवाई की तारीख तय की है। 


मालूम हो कि ,13 जुलाई को विधानसभा मार्च के दौरान हुए भाजपा नेता पर जमकर लाठीचार्ज हुई थी। जिसमें पार्टी के नेताओं का कहना है कि इस लाठीचार्ज से उनके एक नेता विजय सिंह की मौत हो गई। इसके साथ ही पार्टी के सांसद जर्नादन सिंह सिग्रिवाल, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा समेत कई नेताओं को चोट आई। जबकि पटना जिला प्रशासन का कहना कि, भाजपा के नेता की मौत का जो आरोप लगाया जा रहा है वो गलत है। उनके  शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हृदय गति रुक जाना मौत का कारण बताया गया है।