ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम✦Guwahati Train Accident: गुवाहाटी के पास अचानक बेपटरी हुई कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस, इंजन समेत 7 डिब्बे पटरी से उतरे ...✦Bihar News : बिहार की राजनीति में हलचल के बीच एक मंच पर दिखेंगे निशांत कुमार और ललन सिंह, क्या जेडीयू देगी बड़ा संदेश?✦बिहार NDA में सबकुछ ठीक है या अंदरखाने चल रही है खींचतान? संजय झा ने खटपट की खबरों पर दिया बड़ा जवाब; जानिए क्या कहा✦Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों की पहचान के लिए लागू हुआ नया नियम, अब 23 कोड से होगी पहचान, जानिए BPSC से पंचायत शिक्षक तक किसे मिला कौन-सा कोड?✦Bihar Breaking News : अहले सुबह सब्जी लोड कर रहे थे तीन लोग, तभी काल बनकर आया हाईवा, वार्ड पार्षद समेत दो की दर्दनाक मौत, NH-31 जाम✦Guwahati Train Accident: गुवाहाटी के पास अचानक बेपटरी हुई कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस, इंजन समेत 7 डिब्बे पटरी से उतरे ...

BJP ने वीर कुंवर सिंह के परिवार को भुला दिया, नड्डा और शाह से बहू मांग रही न्याय

PATNA : देश की आज़ादी में जिन लोगों का इतिहास रहा है, अब उनके नाम से ही राजनीति की जाने लगी है। 1857 से पहले स्वंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह के नाम पर कई बार सियासत हुई है। वहीं पिछ

BJP ने वीर कुंवर सिंह के परिवार को भुला दिया, नड्डा और शाह से बहू मांग रही न्याय
First Bihar
2 मिनट

PATNA : देश की आज़ादी में जिन लोगों का इतिहास रहा है, अब उनके नाम से ही राजनीति की जाने लगी है। 1857 से पहले स्वंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह के नाम पर कई बार सियासत हुई है। वहीं पिछले बार जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जब बिहार के भोजपुर पहुंचे थे तो वीर कुंवर सिंह की खूब चर्चा हुई थी और उन्हें माल्यार्पण किया गया। लेकिन, अब जो तस्वीर सामने आ रही है, वह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। दरअसल, अब उनके परिवारवाले न्याय के लिए आंसू बहा रहे हैं। 



अब स्वंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह के परिवार को न्याय के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। वीर कुंवर सिंह की पौत्रवधु आज यानी शुक्रवार को बीजेपी के प्रदेश कार्यालय पहुंची और यहां उन्हें रोते-बिलखते देखा गया। उन्होंने फर्स्ट बिहार से बात करते हुए कहा कि पिछले साल 23 अप्रैल को अमित शाह का कार्यक्रम था। उस दौरान मैंने न्याय न मिलने पर आत्मदाह की बात की थी, जिसके बाद उन्हें बीजेपी के कई प्रमुख नेताओं से आश्वासन मिला था कि परिवारवालों को जल्द ही न्याय दी जाएगी। इसके बावजूद अब वीर कुंवर सिंह की पौत्रवधु कभी जेडीयू ऑफिस तो कभी बीजेपी कार्यालय में ठोकरे खा रहीं हैं। उनका कहना है कि पिछले साल 23 अप्रैल का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मुझे झूठा आश्वासन दिया गया। यहां तक की मुझे मालयर्पण के लिए भी रोक दिया गया। 



वीर कुंवर सिंह की पौत्रवधु  ने कहा कि चार्जशीट से तीनो पुलिस का नाम निकाल दिया गया। पुलिस वालों का नाम चार्जशीट से निकालकर उन्हें बैल दे दिया गया। उन्होंने बीजेपी और जेडीयू पर कई गंभीर लगाए हैं। अब 31 जुलाई को गृह मंत्री अमित शाह फिर पटना आने वाले हैं। इस मौके पर वे दोबारा न्याय की लड़ाई लड़ेंगी। 



टैग्स