ब्रेकिंग
Anant Singh : अनंत सिंह को पत्रकारों से क्यों लगने लगा डर? घोड़े की सवारी तक छोड़ी, छोटे सरकार ने किया चौंकाने वाला खुलासा✦Patna Chhath Puja : छठ पर पटना में घर से गाड़ी लेकर निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर! 15-16 नवंबर को कई सड़कें बंद, जानिए नया ट्रैफिक रूट और पार्किंग व्यवस्था✦Anant Singh : बेटी की शादी में करोड़ों का खर्च कौन उठा रहा? अनंत सिंह बोले- कोई थार देता है तो कोई पंडाल लगवा देता है; बहुत खर्च नहीं होता है...✦Chhath Puja Bihar : छठ पूजा की शुरुआत कहां से हुई? मगध, मिथिला या अंग… बिहार के तीन क्षेत्रों के अपने-अपने दावे, जानिए क्या हैं ऐतिहासिक तर्क✦Bihar Weather Today : बिहार में अभी बारिश से राहत, लेकिन 13 नवंबर के बाद बदलेगा मौसम! सुबह कोहरे का अलर्ट, जानिए पटना समेत सभी जिलों का हाल...✦Anant Singh : अनंत सिंह को पत्रकारों से क्यों लगने लगा डर? घोड़े की सवारी तक छोड़ी, छोटे सरकार ने किया चौंकाने वाला खुलासा✦Patna Chhath Puja : छठ पर पटना में घर से गाड़ी लेकर निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर! 15-16 नवंबर को कई सड़कें बंद, जानिए नया ट्रैफिक रूट और पार्किंग व्यवस्था✦Anant Singh : बेटी की शादी में करोड़ों का खर्च कौन उठा रहा? अनंत सिंह बोले- कोई थार देता है तो कोई पंडाल लगवा देता है; बहुत खर्च नहीं होता है...✦Chhath Puja Bihar : छठ पूजा की शुरुआत कहां से हुई? मगध, मिथिला या अंग… बिहार के तीन क्षेत्रों के अपने-अपने दावे, जानिए क्या हैं ऐतिहासिक तर्क✦Bihar Weather Today : बिहार में अभी बारिश से राहत, लेकिन 13 नवंबर के बाद बदलेगा मौसम! सुबह कोहरे का अलर्ट, जानिए पटना समेत सभी जिलों का हाल...

BJP ने दिखायी मुकेश सहनी को हैसियत: बोचहां सीट से घोषित किया अपना प्रत्याशी, VIP की थी सीट

PATNA: उत्तर प्रदेश में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने की मुहिम छेड़ने वाले मुकेश सहनी को अब बीजेपी ने हैसियत बताना शुरू कर दी है. बिहार में सहनी की पार्टी V

BJP ने दिखायी मुकेश सहनी को हैसियत: बोचहां सीट से घोषित किया अपना प्रत्याशी, VIP की थी सीट
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: उत्तर प्रदेश में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने की मुहिम छेड़ने वाले मुकेश सहनी को अब बीजेपी ने हैसियत बताना शुरू कर दी है. बिहार में सहनी की पार्टी VIP के विधायक के निधन से ख़ाली हुई बोचहां विधानसभा सीट पर हो रहे उप चुनाव में भाजपा ने अपने उम्मीदवार के नाम का एलान कर दिया है. मुकेश सहनी का कोई नोटिस लिये बग़ैर बीजेपी ने अपने उम्मीदवार के नाम का एलान कर दिया है. 


बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज एलान किया कि बेबी कुमारी बोचहां सीट से पार्टी की उम्मीदवार होंगी. बता दें कि इस सीट से मुकेश सहनी की पार्टी के विधायक मुसाफ़िर पासवान हुआ करते थे लेकिन उनके निधन से सीट ख़ाली हुई थी. चुनाव आयोग ने यहाँ उपचुनाव का एलान किया है।


बीजेपी ने इस सीट से अपना उम्मीदवार उतार दिया है. बीजेपी के स्थानीय नेता पहले से ही कह रहे थे कि बोचहां से अपना उम्मीदवार उतारेंगे. उनका कहना था कि 2020 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अपने सीटिंग विधायक बेबी कुमारी का टिकट काटकर वीआईपी को ये सीट दी थी. लेकिन मुकेश सहनी ने बीजेपी के साथ धोखाधड़ी की. ऐसे में अब उन्हें कोई मौक़ा नहीं दिया जायेगा. 


मंत्री की कुर्सी भी जायेगी

अब खतरा मुकेश सहनी की मंत्री की कुर्सी पर है. मुकेश सहनी पिछला विधानसभा चुनाव तक हार गये थे लेकिन बीजेपी ने उन्हें MLC बना कर मंत्री बनवाया था. बीजेपी के एक सीनियर नेता ने कहा कि मुकेश सहनी ने उत्तर प्रदेश में जो किया है उसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. मुकेश सहनी को यूपी में अपनी पार्टी के लिए उम्मीदवार तक नहीं मिला. लेकिन वे हेलीकॉप्टर से घूम कर बीजेपी को हराने की मुहिम चला रहे थे।


जिस मुकेश सहनी को तेजस्वी यादव ने एक सीट भी देने लायक़ नहीं समझा था, उसे बीजेपी ने सम्मान दिया लेकिन मुकेश सहनी भस्मासुर बनने की कोशिश करने लगे. यूपी में उन्होंने खुलेआम समाजवादी पार्टी के लिए काम किया. वहाँ वोटरों ने कोई नोटिस नहीं लिया तो बिहार में आकर विधान परिषद की 24 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में बीजेपी के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया. बीजेपी नेता ने कहा कि अब पार्टी किसी सूरत में मुकेश सहनी की धोखाधड़ी को बर्दाश्त नहीं करेगी। 


बीजेपी के नेता कह रहे हैं कि एक दो महीने में मुकेश सहनी की विधान परिषद की सदस्यता ख़त्म होने वाली है. बीजेपी ने पिछले दफे सहनी को MLC बनाया था. अब उन्हें विधान परिषद भेजने का सवाल ही नहीं उठता. ऐसे में एक दो महीने में उनकी मंत्री की कुर्सी भी जायेगी. भाजपा के एक नेता ने बताया कि यूपी चुनाव के बाद मुकेश सहनी बीजेपी के एक शीर्षस्थ नेता के पास फ़ोन कर मंत्री बने रहने देने की गुहार लगा रहे थे. लेकिन अब से असंभव हो चुका है।

टैग्स