ब्रेकिंग
फरार अभियुक्त के घर ढोल-नगाड़े के साथ पहुंची पुलिस, मकान पर चस्पा किया इश्तिहार; सरेंडर नहीं किया तो होगा बड़ा एक्शननिगरानी के हत्थे चढ़ा बिहार का घूसखोर सर्वे अमीन, साढ़े आठ हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तारबिहार में MLC चुनाव से पहले ओवैसी की पार्टी ने एक सीट पर दावा ठोका, तेजस्वी को दिलाई वादे की याद‘सरकारी बंगला किसी की बपौती नहीं, मोह छोड़ दीजिए’, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का तीखा हमला, बोले- जिस दिन पार्टी कहेगी झोला उठाकर चल दूंगापटना में NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, हॉस्टल के कमरे में मिला शवफरार अभियुक्त के घर ढोल-नगाड़े के साथ पहुंची पुलिस, मकान पर चस्पा किया इश्तिहार; सरेंडर नहीं किया तो होगा बड़ा एक्शननिगरानी के हत्थे चढ़ा बिहार का घूसखोर सर्वे अमीन, साढ़े आठ हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तारबिहार में MLC चुनाव से पहले ओवैसी की पार्टी ने एक सीट पर दावा ठोका, तेजस्वी को दिलाई वादे की याद‘सरकारी बंगला किसी की बपौती नहीं, मोह छोड़ दीजिए’, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का तीखा हमला, बोले- जिस दिन पार्टी कहेगी झोला उठाकर चल दूंगापटना में NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, हॉस्टल के कमरे में मिला शव

BJP ने बतायी सहनी की औकात, मंत्री से विधायक तक बोले.. चुनाव हारने के बावजूद बनाया मंत्री

PATNA : एनडीए से नाराजगी जाहिर कर वीआईपी अध्यक्ष और मंत्री मुकेश सहनी चौतरफा घिर गए हैं. जेडीयू ने उन पर निशाना साधा है. पार्टी के विधायक उनके साथ खड़े नजर नहीं आ रहे और अब बी

BJP ने बतायी सहनी की औकात, मंत्री से विधायक तक बोले.. चुनाव हारने के बावजूद बनाया मंत्री
First Bihar
2 मिनट

PATNA : एनडीए से नाराजगी जाहिर कर वीआईपी अध्यक्ष और मंत्री मुकेश सहनी चौतरफा घिर गए हैं. जेडीयू ने उन पर निशाना साधा है. पार्टी के विधायक उनके साथ खड़े नजर नहीं आ रहे और अब बीजेपी भी सहनी को औकात दिखाने से पीछे नहीं रही है. मंत्री मुकेश सहनी ने एनडीए में अपनी अनदेखी की बात कही थी लेकिन बीजेपी कोटे के मंत्री और विधायक के अग्रणी को यह बताने लगे हैं कि दरअसल उनकी हैसियत क्या है.


मुकेश सहनी के कैबिनेट सहयोगी और बीजेपी कोटे से मंत्री रामप्रीत पासवान ने कहा है कि मुकेश सहनी गठबंधन में शामिल है. इसका मतलब यह नहीं कि उनकी हर बात मानी जाए. मंत्री रामप्रीत पासवान ने कहा है कि मुकेश सहनी की बात गठबंधन में सुनी जाती है. लेकिन यह जरूरी नहीं कि उनकी हर बात सुनी जाए जो बात मानने लायक रहेगी, वहीं सुनी जा सकती है.


उधर बीजेपी विधायक के हरी भूषण ठाकुर बचौल ने भी सहनी पर निशाना साधा है. बचौल का कहना है कि मुकेश सहनी चाहे जो भी आरोप लगाए लेकिन हकीकत यही है कि विधानसभा का चुनाव हारने के बावजूद उन्हें एनडीए सरकार में मंत्री बना दिया गया.



हरी भूषण ठाकुर ने कहा है कि योगी सरकार के ऊपर मुकेश सहनी जिस तरह बयान बाजी कर रहे हैं. वह ठीक नहीं है. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हमारी पार्टी के चमकता हुआ सितारा हैं. उधर बीजेपी एमएलसी संजय पासवान ने भी मुकेश सहनी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि ऐसी कोई बात नहीं है.