ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

BJP ने अब चिराग को तेजस्वी के साथ खड़ा कर दिया, संजय जायसवाल बोले.. दोनों विरासत ढोने वाले नेता हैं

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी में टूट के बाद एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान का बीजेपी प्रेम धीरे-धीरे खत्म हो गया। कभी खुद को मोदी का हनुमान बताने वाले चिराग अब बीजेपी के ऊपर हमला ब

BJP ने अब चिराग को तेजस्वी के साथ खड़ा कर दिया, संजय जायसवाल बोले.. दोनों विरासत ढोने वाले नेता हैं
Editor
3 मिनट

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी में टूट के बाद एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान का बीजेपी प्रेम धीरे-धीरे खत्म हो गया। कभी खुद को मोदी का हनुमान बताने वाले चिराग अब बीजेपी के ऊपर हमला बोलने का मौका नहीं छोड़ते, नतीजा अब सामने है। अब बीजेपी के नेता भी चिराग पासवान के ऊपर जोरदार हमला बोल रहे हैं। बीजेपी ने चिराग को तेजस्वी के साथ लाकर खड़ा कर दिया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल ने चिराग पासवान और तेजस्वी यादव को एक जैसा बताया है। 


बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा है कि चिराग हो या तेजस्वी दोनों में कोई क्वालिटी नहीं है। दोनों पिता के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। चिराग और तेजस्वी दोनों विरासत पर ढोने वाले नेता से ज्यादा और कुछ भी नहीं। दरअसल संजय जायसवाल हाजीपुर में पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे, इसी दौरान उन्होंने खुले मंच से तेजस्वी और चिराग पर एक साथ हमला बोला। हाजीपुर में चिराग पर यह हमला इस बात का संकेत है कि बीजेपी रामविलास पासवान के इस किले में चिराग को पनपने नहीं देना चाहती। 



चिराग पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने निशाना साधते हुए कहा कि एक नेता के परिवार में झगड़ा हुआ तो सड़क पर उतर कर राजनीति कर रहे हैं। पार्टी में टूट हो गई तो अपने चाचा और पार्टी के नेताओं की शिकायत करते नहीं थकते हैं। जायसवाल ने कहा कि राजनीति के लिए संख्या बल जरूरी होता है जो चिराग पासवान जैसे लोगों को समझ लेना चाहिए। जायसवाल ने राघोपुर की चर्चा करते हुए तेजस्वी यादव पर भी हमला बोला। संजय जायसवाल ने कहा कि जिनके माता-पिता बिहार के मुख्यमंत्री रहे, जो खुद बिहार के डिप्टी सीएम रहे फिर भी अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में पिता के नाम पर राजनीति करते हैं। जयसवाल ने कहा कि इससे यह बात समझ में आती है कि इन दोनों नेताओं के अंदर कोई क्वालिटी नहीं है और दोनों केवल विरासत को ढोने का काम कर रहे हैं।