ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

गिरिराज ही नहीं बीजेपी सांसद सुशील सिंह भी नीतीश सरकार से हैं नाराज, मुख्य सचिव को लिख चुके हैं लेटर

PATNA : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह इकलौते बीजेपी सांसद नहीं है जो नीतीश सरकार से नाराज हैं। औरंगाबाद से बीजेपी सांसद सुशील सिंह भी नीतीश सरकार की कार्यशैली से खफा हैं। सुशील सिंह की नाराजगी ऐसी ह

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह इकलौते बीजेपी सांसद नहीं है जो नीतीश सरकार से नाराज हैं। औरंगाबाद से बीजेपी सांसद सुशील सिंह भी नीतीश सरकार की कार्यशैली से खफा हैं। सुशील सिंह की नाराजगी ऐसी है कि वह राज्य के मुख्य सचिव को पत्र भी लिख चुके हैं। 


दरअसल सुशील सिंह अपने संसदीय क्षेत्र औरंगाबाद के सूखाग्रस्त इलाकों को राज्य सरकार की तरफ से नजरअंदाज किए जाने से खफा हैं। सुशील सिंह का आरोप है कि राज्य सरकार ने जिन इलाकों को सूखाग्रस्त घोषित किया है उनकी पहचान करने में जल्दबाजी की गई है। सरकार की तरफ से तैयार की गई रिपोर्ट जमीन पर सही नहीं दिखती। 


अपने संसदीय क्षेत्र के कई पंचायतों को सूखाग्रस्त घोषित नहीं किए जाने से बीजेपी सांसद नाराज हैं। उन्होंने इस मामले में बिहार के मुख्य सचिव को पत्र लिखा है। 18 सितंबर को मुख्य सचिव दीपक कुमार को भेजे गए पत्र में सुशील सिंह ने कहा है कि उनके संसदीय क्षेत्र के सूखाग्रस्त इलाकों के चयन में गड़बड़ी हुई है। औरंगाबाद के कुछ पंचायतों को ही सुखाड़ क्षेत्र घोषित किया गया है जबकि इस वर्ष औसत से काफी कम बारिश हुई है।  सुशील सिंह ने कहा है कि सूखाग्रस्त इलाकों के चयन में गड़बड़ी से किसानों में आक्रोश है लिहाजा इसे तुरंत सुधार करते हुए प्रभावित किसानों तक मदद पहुंचाई जाए। गिरिराज सिंह के अलावे सुशील सिंह का यह आरोप इस सियासी चर्चा को बल दे रहा है कि क्या वाकई बीजेपी सांसदों के इलाके में लोगों तक सरकार की मदद नहीं पहुंच रही है।