ब्रेकिंग
बिहार की राजधानी पटना सहित 6 जिलों में कल 15 मिनट का ब्लैकआउट, सायरन बजते ही करना होगा लाइट बंदबिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, शिवहर में बड़ा बाबू और पटना में अपर थानाध्यक्ष घूस लेते गिरफ्तारवायरल हथियार वीडियो मामले में बढ़ीं अनंत सिंह की मुश्किलें, 48 घंटे में वेरिफिकेशन का आदेशएक बार फिर महंगाई की मार: देश भर में महंगा हुआ Amul दूधबिहार का बढ़ाया मान : स्वस्ति स्नेह ने CBSE 12वीं में लहराया परचम...वाणिज्य संकाय में 99.4% अंक मिले, वरिष्ठ IAS अफसर की हैं बेटीबिहार की राजधानी पटना सहित 6 जिलों में कल 15 मिनट का ब्लैकआउट, सायरन बजते ही करना होगा लाइट बंदबिहार में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, शिवहर में बड़ा बाबू और पटना में अपर थानाध्यक्ष घूस लेते गिरफ्तारवायरल हथियार वीडियो मामले में बढ़ीं अनंत सिंह की मुश्किलें, 48 घंटे में वेरिफिकेशन का आदेशएक बार फिर महंगाई की मार: देश भर में महंगा हुआ Amul दूधबिहार का बढ़ाया मान : स्वस्ति स्नेह ने CBSE 12वीं में लहराया परचम...वाणिज्य संकाय में 99.4% अंक मिले, वरिष्ठ IAS अफसर की हैं बेटी

RJD में बड़ी टूट होने वाली है, BJP सांसद का दावा, तेजस्वी के आधा दर्जन विधायकों ने मुझसे बात की

PATNA : बिहार में जोड़-तोड़ की राजनीति को लेकर बयान बाजी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. आरजेडी ने पहले जनता दल यूनाइटेड में टूट का दावा किया तो फिर जेडीयू ने भी आरजेडी के खेमे मे

RJD में बड़ी टूट होने वाली है, BJP सांसद का दावा, तेजस्वी के आधा दर्जन विधायकों ने मुझसे बात की
Manish Kumar
3 मिनट

PATNA : बिहार में जोड़-तोड़ की राजनीति को लेकर बयान बाजी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. आरजेडी ने पहले जनता दल यूनाइटेड में टूट का दावा किया तो फिर जेडीयू ने भी आरजेडी के खेमे में भगदड़ मचने की आशंका जताई, लेकिन अब बीजेपी भी इस बयानबाजी में कूद पड़ी है. बीजेपी का दावा है कि आरजेडी में बड़ी टूट होने वाली है.

बीजेपी के राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने दावा किया है कि आरजेडी में बड़ी टूट होने वाली है. बीजेपी सांसद ने कहा है कि आरजेडी के कई विधायक उनके संपर्क में है. तेजस्वी यादव के तकरीबन आधा दर्जन विधायकों ने मुझसे संपर्क किया है. ऐसे में वह पक्के तौर पर कह सकते हैं कि आरजेडी में बड़ी टूट होने वाली है. 


आरजेडी ने जेडीयू में टूट का किया था दावा

मंगलवार को आरजेडी नेता श्याम रजक ने जेडीयू के 17 विधायक टूटने और आरजेडी के संपर्क में होने का दावा किया था.  लेकिन इस पर बुधवार को सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि  कोई भी अगर किसी प्रकार का दावा कर रहा है. सब बेबुनियाद है. उसमें कोई दम नहीं है. ऐसी कोई बात नहीं है. इस तरह के बयानों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है. 


झांसे में नहीं आएंगे

जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बुधवार को कहा था कि आरजेडी सत्ता हासिल करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है. यह बयान तेजस्वी यादव के इशारे पर दिया गया है. सत्ता को लेकर तेजस्वी बैचेन हैं. एनडीए में कुछ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन हर कीमत पर सरकार 5 साल पूरा करेंगी. तेजस्वी और आरजेडी के नेताओं को यह समझ लेनी चाहिए की उसके झांसे में जेडीयू आने वाली नहीं है. राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि श्याम रजक लोगों को गुमराह कर रहे हैं. अरूणाचल प्रदेश को लेकर जेडीयू भले ही आहत है, लेकिन उनके झांसे में कोई नहीं आने वाला है. वह जेडीयू के विधायक की टूट की चिंता छोड़ दे. वह अपने विधायकों को संभाले. आरजेडी के विधायक तेजस्वी के कार्यशैली से नाराज है.


टैग्स

संबंधित खबरें