ब्रेकिंग
नाला निर्माण में लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर बिखरे पत्थरों से नाले में गिरा युवक; सीने में घुसा डेढ़ फीट लंबा सरियासम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजहनाला निर्माण में लापरवाही बनी जानलेवा, सड़क पर बिखरे पत्थरों से नाले में गिरा युवक; सीने में घुसा डेढ़ फीट लंबा सरियासम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म, 10 एजेंडों पर लगी मुहर; B.Ed. कॉलेजों, कुशल युवा कार्यक्रम और ग्रीनफील्ड टाउनशिप पर बड़े फैसलेभागलपुर-मधेपुरा महासेतु पर खत्म होने वाला है इंतजार, 98.7% काम पूरा; जानिए कब शुरू होगा आवागमनबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: कुशल युवा कार्यक्रम 2030-31 तक विस्तारित, AI और ड्रोन समेत नए कौशलों की ट्रेनिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजह

BJP सांसद मनोज तिवारी बने पिता, लॉकडाउन में की थी दूसरी शादी

PATNA: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के घर में जश्न का माहौल है. वह पिता बने हैं. उनके घर एक नन्ही परी आई हैं. मनोज तिवारी ने लॉकडाउन में ही दूसरी शादी सिंगर सुरभी तिवारी के साथ की

BJP सांसद मनोज तिवारी बने पिता, लॉकडाउन में की थी दूसरी शादी
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी के घर में जश्न का माहौल है. वह पिता बने हैं. उनके घर एक नन्ही परी आई हैं. मनोज तिवारी ने लॉकडाउन में ही दूसरी शादी सिंगर सुरभी तिवारी के साथ की थी. मनोज तिवारी भले बिहार के कैमूर जिले के रहने वाले हैं. फिलहाल वह उत्तर पूर्वी दिल्ली से बीजेपी के सांसद हैं. 

सुरभी तिवारी हैं सिंगर

बताया जा रहा है कि मनोज तिवारी को जब जून में दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाया गया था तो उसके बाद ही सिंगर सुरभी तिवारी के साथ मनोज तिवारी ने दूसरी शादी की थी. सुरभी तिवारी बिहार की रहने वाली है. वह पेशे से सिंगर हैं. बताया जा रहा है कि दोनों कई सालों से रिलेशनशिप में थे. सुरभी की पढ़ाई पटना से हुई है. 

दिल्ली से बीजेपी के सांसद

उत्तर पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी के घर बुधवार को बेटी ने जन्म लिया. मनोज तिवारी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. ट्विटर पर यह जानकारी साझा करने के बाद मनोज तिवारी को ढेरों शुभकामनाएं और बधाइयां मिलनी शुरू हो गईं. सांसद मनोज तिवारी की एक बेटी और है जो मुंबई में रहकर पढ़ाई करती है. मनोज तिवारी ने 2013 में बीजेपी का दामन थामा था और 2014 के लोकसभा चुनावों में उत्तर पूर्वी दिल्ली से पहली बार बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल को हराया था. 2019 में एक बार फिर उत्तर पूर्वी दिल्ली की ही सीट से मनोज तिवारी ने लोकसभा का चुनाव लड़ा और विजयी रहे.

टैग्स