ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

रामकृपाल यादव ने निशिकांत दूबे को ललकारा, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस से छेड़छाड़ हुई तो बवाल मच जायेगा

DESK: भाजपा सांसद रामकृपाल यादव ने अपनी ही पार्टी के MP निशिकांत दूबे को ललकारा है. अगर पटना से चलने वाली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस से छेड़छाड़ हुई तो बवाल मच जायेगा. निशिकांत दूबे अग

FirstBihar
Admin
3 मिनट
DESK: भाजपा सांसद रामकृपाल यादव ने अपनी ही पार्टी के MP निशिकांत दूबे को ललकारा है. अगर पटना से चलने वाली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस से छेड़छाड़ हुई तो बवाल मच जायेगा. निशिकांत दूबे अगर ऐसा इरादा रखते हैं तो इससे बाज आयें, इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है. रामकृपाल यादव ने अपने इरादे से रेलवे को भी अवगत करा दिया है. आज रेलवे की संसदीय समिति की बैठक में भी रामकृपाल ने हुंकार भरी. संसदीय समिति की बैठक में उठा मामला दरअसल आज दानापुर में संसदीय समिति की बैठक थी. बैठक में रामकृपाल यादव समेत 8 सांसद मौजूद थे. रामकृपाल यादव ने बैठक में मौजूद रेलवे के महाप्रबंधक से कहा कि उन्हें खबर मिली है कि संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस पटना के बजाय झारखंड के मधुपुर से चलाने की कोशिश की जा रही है. अगर ऐसा हुआ तो बड़ा बखेडा हो जायेगा. बैठक में मौजूद दूसरे सांसदों ने भी रामकृपाल यादव का समर्थन करते हुए कहा कि रेलवे की ऐसी किसी भी कोशिश से बड़ा आंदोलन खड़ा हो सकता है. बैठक में मौजूद रेलवे के जीएम ने कहा कि सांसदों की भावना से वे रेलवे मंत्रालय को अवगत करायेंगे. क्या है पूरा मामला दरअसल झारखंड के गोड्डा से सांसद निशिकांत दूबे ने रेलवे को पत्र लिखा है.पत्र में उन्होंने संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस को पटना के बजाय झारखंड के मधुपुर से चलाने की मांग की है. निशिकांत दूबे की मांग पर रेल मंत्रालय ने संपूर्ण क्रांति के परिचालन में फेरबदल पर विचार करना शुरू कर दिया है. आज इससे संबंधित खबर कुछ समाचार पत्रों में प्रकाशित हुई. इसके बाद पटना के लोगों में आक्रोश फैल गया है. दरअसल, राजधानी एक्सप्रेस के बाद संपूण क्रांति एक्सप्रेस ही पटना से दिल्ली के बीच की सबसे महत्वपूर्ण ट्रेन है. अगर इसके परिचालन में फेरबदल किया गया तो पटना के यात्रियों को भारी नुकसान हो सकता है.  
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता