ब्रेकिंग
बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च✦Char Dham Yatra : आसमान में उड़ रहा था हेलिकॉप्टर, अचानक गायब हुई लोकेशन; 6 लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज✦बद्रीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत✦Bihar News: महिला EO और ठेकेदार के गठजोड़ का खुलासा...मच्छर मारने के केमिकल खरीद में भारी घोटाला, नगर विकास विभाग ने आरोपी अफसर को दिया दंड ✦मुजफ्फरपुर जमीन घोटाले में बड़ी कार्रवाई, तत्कालीन राजस्व अधिकारी करुण करण सस्पेंड; पहले जा चुके हैं जेल✦दीपावली से पहले बिहार के 49 हजार छात्रों को बड़ा तोहफा, अब कमरे की टेंशन खत्म, सरकार उठाएगी रहने का खर्च✦Char Dham Yatra : आसमान में उड़ रहा था हेलिकॉप्टर, अचानक गायब हुई लोकेशन; 6 लोगों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन तेज

बिल्ली को दूध की रखवाली नहीं दी जाती, बीजेपी MLC बोले- कमाई का हिसाब देने में घबराहट क्यों हो रही है?

PATNA: आरजेडी नेताओ द्वारा बिहार में सीबीआई, ईडी, और आईटी की कार्रवाई के खिलाफ कानून बनाने की मांग को लेकर बीजेपी ने राजद को आइना दिखाया है। बीजेपी विधान पार्षद नवल किशोर यादव ने आ

बिल्ली को दूध की रखवाली नहीं दी जाती, बीजेपी MLC बोले- कमाई का हिसाब देने में घबराहट क्यों हो रही है?
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: आरजेडी नेताओ द्वारा बिहार में सीबीआई, ईडी, और आईटी की कार्रवाई के खिलाफ कानून बनाने की मांग को लेकर बीजेपी ने राजद को आइना दिखाया है। बीजेपी विधान पार्षद नवल किशोर यादव ने आरजेडी नेताओं पर तंज करते हुए कहा कि बिल्ली को दूध की रखवाली नही दी जाती है। देश संविधान और कानून से चलता है। सीबीआई और ईडी कमाई का हिसाब मांग रही है तो इतनी घबराहत क्यों हो रही है। लालू परिवार के खिलाफ सबूतों के आधार पर ही कार्रवाई हो रही है। उन्होंने कहा कि आरजेडी के लोग चाहे तो बिहार को देश से अलग करने का कानून भी बनवा सकते हैं।


दरअसल, बिहार में सीबीआई और ईडी को रोकने के लिए आरजेडी ने सरकार से कानून बनाने की मांग की है। आरजेडी की इस मांग पर बीजेपी ने राष्ट्रीय जनता दल के खिलाफ जोरदार हमला बोला है। बीजेपी एमएलसी नवल किशोर यादव ने आरजेडी पर तंज करते हुए कहा है कि बिल्ली को ही दूध की रखवाली का जिम्मा दे ही दिया जाना चाहिए। बिल्ली जितनी अच्छी तरह से दूध की सुरक्षा कर सकती है उतनी सुरक्षा कोई और नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि आरजेडी बिहार को भारत से अलग करने का भी कानून बनवा ले ताकि चाहे कितने भी गलत तरीके से लोग संपत्ति अर्जित कर लें उन्हें रोकने के लिए सीबीआई और ईडी हस्तक्षेप नहीं करेगी। 


बीजेपी एमएलसी ने कहा कि जिन लोगों को यह पता नहीं है कि भारत एक संघीय ढांचा में चलता है और भारत के संविधान में बिहार एक राज्य है और उसपर भारत सरकार का अधिकार होता है। उन्होंने कहा कि आरजेडी को सीबीआई और ईडी से डरने की जरूरत नहीं है, वे सिर्फ हिसाब किताब ले रहे हैं। सीबीआई और ईडी उन्हें कोई फांसी थोड़े ही चढ़ाने जा रही है, कमाई का हिसाब देने में किसी को क्या दिक्कत हो सकती है। आरजेडी के लोग बेकार में डर रहे हैं, जितना ही डरेंगे काम और खराब होता चला जाएगा। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता