ब्रेकिंग
Milk Price Hike: दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का फैसला, 1 नवंबर से लागू होंगी नई दरें✦6 साल के बच्चे की चमकी किस्मत, 50 लाख की फॉर्च्यूनर जीती✦दरभंगा स्नातक MLC सीट पर RJD का कब्जा, अनिल कुमार झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया✦मोतिहारी शिक्षा विभाग में 60 लाख का घोटाला, कौन था 'मेकर' और 'अप्रुवर' जिसने सरकारी खजाने पर डाका डलवाया? जून 2024 में DPO (स्थापना) कौन थे..✦दरभंगा स्नातक MLC रिजल्ट में हो रही देरी पर तेजस्वी यादव ने लगाया आरोप, कहा..BJP की जीत खोज रहा चुनाव आयोग✦Milk Price Hike: दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का फैसला, 1 नवंबर से लागू होंगी नई दरें✦6 साल के बच्चे की चमकी किस्मत, 50 लाख की फॉर्च्यूनर जीती✦दरभंगा स्नातक MLC सीट पर RJD का कब्जा, अनिल कुमार झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया✦मोतिहारी शिक्षा विभाग में 60 लाख का घोटाला, कौन था 'मेकर' और 'अप्रुवर' जिसने सरकारी खजाने पर डाका डलवाया? जून 2024 में DPO (स्थापना) कौन थे..✦दरभंगा स्नातक MLC रिजल्ट में हो रही देरी पर तेजस्वी यादव ने लगाया आरोप, कहा..BJP की जीत खोज रहा चुनाव आयोग

BJP MLC जीवन कुमार ने नीतीश को बताया बीमार CM, कहा-शिक्षकों की लड़ाई भाजपा ने लड़ी

ARRAH: कैबिनेट की बैठक में सरकार ने बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली 2023 को मंज़ूरी दे दी है। अब बिहार के सभी नियोजित शिक्षक विशिष्ठ शिक्षक कहलाएंगे। उन्हें बिहार विद्यालय परीक्षा समित

BJP MLC जीवन कुमार ने नीतीश को बताया बीमार CM, कहा-शिक्षकों की लड़ाई भाजपा ने लड़ी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: कैबिनेट की बैठक में सरकार ने बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली  2023 को मंज़ूरी दे दी है। अब बिहार के सभी नियोजित शिक्षक विशिष्ठ शिक्षक कहलाएंगे। उन्हें बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित एक मामूली परीक्षा को पास करना होगा। इसके बाद सरकार उन्हें राज्यकर्मी का दर्जा देगी। सरकार के इस फैसले पर बीजेपी के एमएलसी जीवन कुमार ने कहा कि नियोजित शिक्षकों के लिए हम लोगों ने जबरदस्त  लड़ाई लड़ी है। यही कारण है कि आज कैबिनेट में यह बिल पास हुआ।


बीजेपी एमएलसी जीवन कुमार ने मंगलवार को आरा सर्किट हाउस में प्रेस कॉफ्रेंस की। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा विधायक सांसद और कई कार्यकर्ताओं ने अपना खून बहाया है। सरकार को चाहिए की शिक्षकों से केवल उनका काम करवाए ताकि शिक्षक बच्चों का भविष्य बना सकें अनर्गल कामों में ना फसाएं।


बीजेपी एमएलसी जीवन कुमार का दावा इस बार लोक सभा चुनाव में हम लोग 400 सीट लायेंगे, वहीं उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्ण रूप से बीमार हो गए है विधानसभा में अभद्र टिप्पणी करतें है और मंच पर महिलाओं को गलत टच करते है, तभी इनकी पार्टी टूटने के कगार पर आ गई है।


टैग्स