ब्रेकिंग
2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप

BJP में शामिल हुए पूर्व वायुसेना प्रमुख, केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में ली सदस्यता

DESK : लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया आज (24 मार्च) बीजेपी में शामिल हो गए। पार्टी महासचिव विनोद तावड़े और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की उपस्थिति में व

BJP में शामिल हुए पूर्व वायुसेना प्रमुख, केंद्रीय मंत्री की मौजूदगी में ली सदस्यता
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया आज (24 मार्च) बीजेपी में शामिल हो गए। पार्टी महासचिव विनोद तावड़े और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की उपस्थिति में वो भाजपा में शामिल हुए। इसके अलावा वाईएसआरसीपी नेता वरप्रसाद राव वेलागापल्ली ने भी बीजेपी की सदस्यता ली है। 


जानकारी हो कि, आरकेएस भदौरिया की सितंबर 2021 में वायुसेना सेवा से रिटायर हो गए थे। भदौरिया के पास रक्षा सेवाओं में चार दशकों से ज्यादा का अनुभव है। भदौरिया राफेल फाइटर जेट उड़ाने वाले पहले भारतीय वायु सेना अधिकारियों में से थे और उन्होंने जेट विमानों के लिए फ्रांस के साथ सौदे को अंतिम रूप देने में भी अहम भूमिका निभाई थी। 


मालूम हो कि, आरकेएस भदौरिया ने सितंबर 2019 से सितंबर 2021 तक वायु सेना प्रमुख के रूप में कार्य किया। सेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने से पहले, उन्होंने वायु सेना के उप प्रमुख के रूप में कार्य किया। वो पुणे स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के छात्र रह चुके हैं।


उधर, भदौरिया ने मार्च 2017 से अगस्त 2018 तक दक्षिणी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्य किया। एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, प्रशिक्षण कमान के रूप में काम किया। अगस्त 2018 और मई 2019 में वायु सेना के उप प्रमुख बनने तक इस पद पर रहे। अपने 36 सालों के करियर के दौरान, आरकेएस भदौरिया को कई पदकों से सम्मानित किया गया है, जिसमें अति विशिष्ट सेवा पदक, वायु सेना पदक और परम विशिष्ट सेवा पदक शामिल हैं. उन्हें जनवरी 2019 में भारत के राष्ट्रपति का मानद Aide De Campe नियुक्त किया गया था।