ब्रेकिंग
Bihar Liquor Ban : बिहार में शराबबंदी का ऐसा असर! तस्करों ने कंटेनर के नीचे बना दिया तहखाना, 180 पेटी विदेशी शराब के साथ चालक गिरफ्तार✦Bihar News Today : बाइक से टक्कर के बाद बेकाबू हुई पिकअप! श्राद्ध भोज में घुसकर 12 लोगों को कुचला, सीतामढ़ी में दो की मौत✦छठ-दिवाली पर बिहार में सुरक्षा का बड़ा प्लान, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग; गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦Bihar Murder News : पहले भी हुआ था जानलेवा हमला, अब छह गोलियां मारकर कर दी हत्या! अरवल में आभूषण कारोबारी को किसने बनाया निशाना?✦Bihar News : बिहार STF के एनकाउंटर में मारे गए तीनों अपराधियों का कितना बड़ा था नेटवर्क? मास्टरमाइंड JP यादव से लेकर शूटर बबलू तक, जानिए पूरा मामला✦Bihar Liquor Ban : बिहार में शराबबंदी का ऐसा असर! तस्करों ने कंटेनर के नीचे बना दिया तहखाना, 180 पेटी विदेशी शराब के साथ चालक गिरफ्तार✦Bihar News Today : बाइक से टक्कर के बाद बेकाबू हुई पिकअप! श्राद्ध भोज में घुसकर 12 लोगों को कुचला, सीतामढ़ी में दो की मौत✦छठ-दिवाली पर बिहार में सुरक्षा का बड़ा प्लान, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग; गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦Bihar Murder News : पहले भी हुआ था जानलेवा हमला, अब छह गोलियां मारकर कर दी हत्या! अरवल में आभूषण कारोबारी को किसने बनाया निशाना?✦Bihar News : बिहार STF के एनकाउंटर में मारे गए तीनों अपराधियों का कितना बड़ा था नेटवर्क? मास्टरमाइंड JP यादव से लेकर शूटर बबलू तक, जानिए पूरा मामला

BJP की केंद्रीय टीम पटना पहुंची, लाठीचार्ज की जांच कर जेपी नड्डा को सौंपेगी रिपोर्ट

PATNA: विधानसभा मार्च के दौरान बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के ऊपर हुए पुलिस लाठीचार्ज की जांच करने के लिए बीजेपी की चार सदस्यीय केंद्रीय टीम पटना पहुंची है। पटना पहुंचने के बाद ट

BJP की केंद्रीय टीम पटना पहुंची, लाठीचार्ज की जांच कर जेपी नड्डा को सौंपेगी रिपोर्ट
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: विधानसभा मार्च के दौरान बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं के ऊपर हुए पुलिस लाठीचार्ज की जांच करने के लिए बीजेपी की चार सदस्यीय केंद्रीय टीम पटना पहुंची है। पटना पहुंचने के बाद टीम के सदस्य डाकबंगला चौराहा पहुंचे, जहां उन्होंने लाठीचार्ज से जुड़ी जानकारी आसपास के लोगों से ली। चार सदस्यी टीम दो दिनों के भीतर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।


दरअसल, शिक्षक बहाली में गड़बड़ी, 10 लाख सरकारी नौकरी और भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर गुरुवार को बीजेपी ने विधानसभा मार्च का आयोजन किया था। गांधी मैदान से यह मार्च जैसे ही डाकबंगला चौराहा पहुंचा पुलिस ने मार्च को रोक दिया था। प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसने से रोकने के लिए पुलिस ने बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया था। इस दौरान वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया और पुलिस की तरफ से आंसू गैस के गोले भी दागे गए थे। बीजेपी ने दावा किया है कि पुलिस की लाठीचार्ज से उनके एक कार्यकर्ता विजय सिंह की मौत हो गई है जबकि दर्जनों कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं।


13 जुलाई को बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं पर हुए पुलिस लाठीचार्ज की घटना की जांच के लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चार सदस्यीय जांच टीम का गठन किया। इस जांच समिति में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद मनोज तिवारी, सांसद विष्णु दयाल राम और सांसद सुनीता दुग्गल को शामिल किया गया है। बीजेपी की यह चार सदस्यीय टीम शनिवार को पटना पहुंची है और लाठीचार्ज की जांच करने के बाद जेपी नड्डा को जांच रिपोर्ट सौंपेगी।


चार सदस्यीय जांच टीम जहानाबाद के कल्पा गांव के भी जाएगी, जहां वह दिवंगत बीजेपी नेता विजय सिंह के परिजनों से मुलाकात कर उनसे घटना की जानकारी लेगी। टीम ने पटना के डाकबंगला चौराहे पर जिस जगह लाठीचार्ज हुआ था, उस जगह पहुंची है और वहां से पीएमसीएच भी जाएगी। जांच टीम में शामिल सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि, सभी चीज़ों की रिपोर्ट इकठा कर रहे हैं। आमलोगों के साथ साथ मीडिया के लोगों और वहां घटना के दौरान मौजूद लोगों से फीडबैक ले रहे हैं। लोकत्रंत की धरती पर इस तरह का काम करना उचित नहीं है।