ब्रेकिंग
Bihar News : भोजपुर में रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर हत्याकांड के शूटर का हाफ एनकाउंटर, पुलिस की जवाबी फायरिंग में लगी गोली✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦Bihar News : भोजपुर में रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर हत्याकांड के शूटर का हाफ एनकाउंटर, पुलिस की जवाबी फायरिंग में लगी गोली✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश

BJP की केंद्रीय टीम में जगह मिलने के बाद पहली बार पटना पहुंचे ऋतुराज सिन्हा, नेतृत्व का जताया आभार

PATNA: बीजेपी की केंद्रीय टीम में फिर से राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने के बाद पहली बार पटना पहुंचे ऋतुराज सिन्हा का एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। पटना पहुंचने

BJP की केंद्रीय टीम में जगह मिलने के बाद पहली बार पटना पहुंचे ऋतुराज सिन्हा, नेतृत्व का जताया आभार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बीजेपी की केंद्रीय टीम में फिर से राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने के बाद पहली बार पटना पहुंचे ऋतुराज सिन्हा का एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। पटना पहुंचने पर ऋतुराज सिन्हा ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताया और कहा कि उन्हें फिर से राष्ट्रीय टीम में दायित्व मिला है और अब डबल जिम्मेवारी के साथ काम करना है।


पटना पहुंचने के बाद ऋतुराज सिन्हा ने उनपर भरोसा जताने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व का शुक्रगुजार हूं कि उन्हें इस लायक समझा गया कि उन्हें राष्ट्रीय दायित्व सौंपा गया। उन्होंने कहा कि उनका पूरा प्रयास रहेगा कि जितनी लगन से उन्होंने पार्टी की पहले सेवा कि उससे अधिक मेहनत से पार्टी के लिए तत्पर रहेंगे।


उन्होंने कहा कि संगठन की रचना सभी विषयों को ध्यान में रखकर की जाती है। सौभाग्य की बात है कि बिहार से उन्हें अवसर मिला है। पहले भी बिहार के कई नेताओं को केंद्रीय टीम में अवसर मिल चुका है और बाद में भी जो योग्य लोग हैं उन्हें अवसर मिलता रहेगा।

टैग्स