ब्रेकिंग
बिहार में NIA की छापेमारी से हड़कंप, मानव तस्करी मामले में कलामुद्दीन से पूछताछ कर रही जांच एजेंसीRTI का गलत जवाब देने पर राज्य सूचना आयोग सख्त, पूर्व सिविल सर्जन पर लगाया 25 हजार का जुर्मानाबिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षाबिहार में NIA की छापेमारी से हड़कंप, मानव तस्करी मामले में कलामुद्दीन से पूछताछ कर रही जांच एजेंसीRTI का गलत जवाब देने पर राज्य सूचना आयोग सख्त, पूर्व सिविल सर्जन पर लगाया 25 हजार का जुर्मानाबिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटाराबिहार में AI से अपराध पर लगेगी लगाम: पुलिस चिन्हित करेगी क्राइम हॉटस्पॉट, डायल-112 की शिकायतों की होगी समीक्षा

BJP की जीत पर DMK सांसद का विवादित बयान, भाजपा केवल गौ मूत्र वाले राज्यों में चुनाव जीतती है, गिरिराज का पलटवार

DESK: संसद के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन डीएमके सांसद डीएनवी सेंथिल कुमार एस ने तीन राज्यों में बीजेपी की जीत पर विवादित बयान दिया है। डीएमके सांसद ने कहा है कि हिन्दी राज्यों

BJP की जीत पर DMK सांसद का विवादित बयान, भाजपा केवल गौ मूत्र वाले राज्यों में चुनाव जीतती है, गिरिराज का पलटवार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: संसद के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन डीएमके सांसद डीएनवी सेंथिल कुमार एस ने तीन राज्यों में बीजेपी की जीत पर विवादित बयान दिया है। डीएमके सांसद ने कहा है कि हिन्दी राज्यों को हम गौमूत्र राज्य कहते हैं और गौ मूत्र वाले राज्यों में ही भाजपा चुनाव जीतती है। सनातन धर्म को लेकर इससे पहले भी डीएमके की ओर से विवादित बयान दिया गया था तब खूब हंगामा खड़ा हुआ था। इस बार डीएमके ने हिन्दी राज्यों और बीजेपी पर निशाना साधा है।


कहा है कि इस देश के लोगों को सोचना चाहिए कि केवल हिंदी राज्यों में चुनाव जीतना ही भाजपा की ताकत है। जिन्हें हम आम तौर पर गौमूत्र राज्य कहते हैं। आप दक्षिण भारत में नहीं आ सकते। डीएमके सांसद के इस बयान को लेकर बीजेपी ने करारा जवाब दिया है। इस बयान को लेकर बीजेपी ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा है। 


केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जो गौ का सम्मान नहीं जाना वो गौ मूत्र और गौ को क्या जानेगा। भारत की संस्कृति सनातन में गौ माता, गाय का गोबर गौ मूत्र सबका हम सम्मान करते हैं। मैं फिर कह रहा हूं कि अभी भी राहुल गांधी और उनके सहयोगी होश में आ जाए। ये भूले नहीं कि हम शंकराचार्य के वंशज हैं आप भले उनसे कट जाए। शंकराचार्य ने पूरे देश को एक किया था। सनातन से मत टकराओं सनातन भारत की पहचान है जो टकराएगा 2024 में साफ हो जाएगा।


गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि मोहब्बत की दुकान खोलने वाले राहुल अब दक्षिण भारत उत्तर भारत को आपस में लड़ाने की बात कर रहे हैं। माफी मांगने के लिए दबाव बना रहे है। स्टालिन के लड़के ने सनातन को समाप्त करने के लिए कहा था यह कांग्रेस की सहमति थी। भूले नहीं हम गौ को गौ माता को और गौ माता के मूत्र का सम्मान करते हैं उनको पूजते हैं। मुझे इसका फर्क है लेकिन सनातन को जो समाप्त करने की कोशिश करेगा वही समाप्त हो जाएगा यह मैं डंके की चोट पर कहता हूं ऐसी हल्के बयान ना दें।