ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

BJP के तीन नेताओं को मिली Y+ सुरक्षा, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

DELHI: इस वक्त की बड़ी खबर केंद्रीय गृह मंत्रालय से निकलकर सामने आ रही है। सरकार ने बीजेपी के तीन नेताओ की सुरक्षा बढ़ा दी है। गृह मंत्रालय ने बीजेपी के तीन और नेताओं को VIP स

BJP के तीन नेताओं को मिली Y+ सुरक्षा, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: इस वक्त की बड़ी खबर केंद्रीय गृह मंत्रालय से निकलकर सामने आ रही है। सरकार ने बीजेपी के तीन नेताओ की सुरक्षा बढ़ा दी है। गृह मंत्रालय ने बीजेपी के तीन और नेताओं को VIP सुरक्षा देने का फैसला लिया है। इन तीनों नेताओं को Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है। Y+ कटेगरी की सुरक्षा मिलने के बाद अब तीनों नेताओं के साथ CISF के कमांडों मौजूद रहेंगे।


केंद्र सरकार ने जिन तीन बीजेपी नेताओं की सुरक्षा को बढ़ाने का फैसला लिया है उनमें ऋतुराज सिन्हा,अभय गिरी और नलिन कोहली शामिल हैं। सरकार ने इन तीनों बीजेपी नेताओं को Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी है। बताया जा रहा है कि नगालैंड चुनाव को लेकर तीनों नेताओं को सुरक्षा प्रदान की गई है। नलिन कोहली बीजेपी नगालैंड की प्रदेश प्रभारी हैं। 


बता दें कि सुरक्षा संबंधी खतरों को देखते हुए देश के VVIP और अन्य क्षेत्रों के लोगों को चार कैटेगरी की सुरक्षा दी जाती है। भारत में 4 तरह की सुरक्षा कैटेगरी हैं जिसमें X, Y, Z और Z प्लस श्रेणी शामिल हैं।जिसमें Z प्लस कैटेगरी सबसे बड़ी सुरक्षा कैटेगरी होती है। भारत में VVIP, VIP, राजनेता, हाई-प्रोफाइल लोगों को इस तरह की सुरक्षा दी जाती है।