ब्रेकिंग
बिहार में हो सकता है बड़ा सियासी खेल? कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का दावा- कहानी लिखी जा चुकी है, अब रिजल्ट का इंतजार✦‘निशांत को न जननेता बनने दिया और ना ही नेता’, आनंद मोहन ने पार्टी नेतृत्व पर फिर उठाए सवाल✦BJP विधायक मैथिली ठाकुर के पिता पर जमीन कब्जाने का आरोप, ग्रामीणों ने CO से की शिकायत✦Patna Water Metro : पटना में शुरू हुई गंगा वाटर मेट्रो, सिर्फ 50 रुपये में लग्जरी सफर; जानिए टिकट कहां मिलेगा, क्या है टाइमिंग और पूरा रूट...✦दवा नहीं, तंत्र-मंत्र पर था पति को भरोसा... पत्नी करती रही इलाज की जिद, गुस्से में कुदाल से कर दी हत्या✦बिहार में हो सकता है बड़ा सियासी खेल? कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का दावा- कहानी लिखी जा चुकी है, अब रिजल्ट का इंतजार✦‘निशांत को न जननेता बनने दिया और ना ही नेता’, आनंद मोहन ने पार्टी नेतृत्व पर फिर उठाए सवाल✦BJP विधायक मैथिली ठाकुर के पिता पर जमीन कब्जाने का आरोप, ग्रामीणों ने CO से की शिकायत✦Patna Water Metro : पटना में शुरू हुई गंगा वाटर मेट्रो, सिर्फ 50 रुपये में लग्जरी सफर; जानिए टिकट कहां मिलेगा, क्या है टाइमिंग और पूरा रूट...✦दवा नहीं, तंत्र-मंत्र पर था पति को भरोसा... पत्नी करती रही इलाज की जिद, गुस्से में कुदाल से कर दी हत्या

BJP के साथ मिलकर सरकार बनाना चाहते थे तेजस्वी, संजय जायसवाल का दावा.. परिवार को जेल जाने से बचाना था मकसद

PATNA : बीजेपी सांसद और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय को लेकर तेजस्वी यादव ने जो खुलासा किया उसके बाद अब बिहार में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। भारतीय जनता पार

BJP के साथ मिलकर सरकार बनाना चाहते थे तेजस्वी, संजय जायसवाल का दावा.. परिवार को जेल जाने से बचाना था मकसद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : बीजेपी सांसद और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय को लेकर तेजस्वी यादव ने जो खुलासा किया उसके बाद अब बिहार में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जयसवाल ने तेजस्वी को लेकर एक और नया खुलासा कर दिया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि तेजस्वी यादव बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाना चाहते थे।


डॉ. संजय जयसवाल ने कहा कि नित्यानंद राय के साथ तेजस्वी की मुलाकात फ्लाइट में हुई थी और इसी दौरान उन्होंने इच्छा जताई थी कि वे बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाना चाहते हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी दावा किया कि तेजस्वी यादव अपने परिवार के लोगों को जेल जाने से बचाने के लिए ऐसा करना चाहते थे। लेकिन बीजेपी ने इस बात पर समझौता नहीं किया। 


डॉ. संजय जायसवाल ने दावा किया कि तेजस्वी यादव अपने परिवार को बचाने के लिए हर हद तक जा सकते हैं। लेकिन बीजेपी ने कभी भी भ्रष्टाचारियों से कोई समझौता नहीं किया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा है कि तेजस्वी यादव को और उनके परिवार को लोगों को जेल जाने से कोई नहीं बचा सकता।आपको बता दें कि बीजेपी के सांसद नित्यानंद राय को लेकर तेजस्वी यादव ने सोमवार को यह बयान दिया था कि नित्यानंद राय उनसे मुलाकात कर आरजेडी में आना चाहते थे।