ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

बीजेपी के पूर्व विधायक की दबंगई, भरी सभा में युवक से थूक चटवाया, वीडियो हुआ वायरल

DUMKA: खबर झारखंड के दुमका से आ रही है, जहां एक पूर्व विधायक की दबंगई सामने आई है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में पूर्व विधायक पहले तो एक युवक की पिटाई की और बाद मे

बीजेपी के पूर्व विधायक की दबंगई, भरी सभा में युवक से थूक चटवाया, वीडियो हुआ वायरल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DUMKA: खबर झारखंड के दुमका से आ रही है, जहां एक पूर्व विधायक की दबंगई सामने आई है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में पूर्व विधायक पहले तो एक युवक की पिटाई की और बाद में उससे थूक चटवाया हालांकि फर्स्ट बिहार झारखंड इस वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।


दरअसल, वायरल वीडियो में जरमुंडी के पूर्व बीजेपी विधायक देवेंद्र कुंवर एक सभा में बैठे दिखे। इस सभा में लोगों की भारी भीड़ भी मौजूद थी। एक युवक जमीन पर बैठा था, जिसको लेकर पंचायत बुलाई गई थी। युवक साधुडीह का रहने वाला है और इसका नाम तौसीफ है। युवक पर आरोप है कि वह नदी में नहा रही महिलाओं का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करता था।


आरोपी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर गांव के लोगों ने पंचायत बुलाई थी। इस पंचायत के दौरान पूर्व विधायक देवेंद्र कुंवर भी मौजूद थे। इस दौरान आरोपी से कान पकड़कर उठक बैठक कराई गई और इससे भी मन नहीं भरा तो उसके साथ मारपीट की और बाद में थूक भी चटवाया। इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।