ब्रेकिंग
जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा

BJP के नहले पर JDU का दहला, ललन सिंह बोले.. भूपेंद्र यादव चाह लें तो RJD का बीजेपी में विलय हो जाएगा

PATNA : बिहार बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव के बयान ने बिहार में सियासी बवंडर खड़ा कर दिया है. भूपेंद्र यादव ने कहा था कि मकर संक्रांति के बाद आरजेडी के विधायकों में टूट हो सकती है

BJP के नहले पर JDU का दहला, ललन सिंह बोले.. भूपेंद्र यादव चाह लें तो RJD का बीजेपी में विलय हो जाएगा
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव के बयान ने बिहार में सियासी बवंडर खड़ा कर दिया है. भूपेंद्र यादव ने कहा था कि मकर संक्रांति के बाद आरजेडी के विधायकों में टूट हो सकती है क्योंकि परिवारवाद का वहां विरोध हो रहा है. भूपेंद्र यादव के इस बयान को आरजेडी के ऊपर बड़ा हमला माना जा रहा था लेकिन अब बीजेपी के इस नहले पर जेडीयू ने दहला फेंक डाला है. 


जेडीयू सांसद ललन सिंह ने कहा है कि अगर भूपेंद्र यादव चाहें तो वह आरजेडी का बीजेपी में विलय करा सकते हैं. ललन सिंह ने कहा कि उनकी नजर केवल बिहार के विकास पर है ना कि किसी दल को तोड़ने पर. जदयू सांसद ने कहा कि हमने कभी किसी दल को तोड़ने की बात नहीं की है, हम विकसित बिहार बनाना चाहते हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लगातार काम चल रहा है. 


ललन सिंह ने कहा है कि आरजेडी के टूटने की बात तो कम अगर भूपेंद्र यादव वाकई चाहें तो पूरी आरजेडी का बीजेपी में विलय हो जाएगा. अपनी पार्टी को मजबूत करने पर फोकस कर रहे हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष सीपी सिंह प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा इस काम में लगे हुए हैं. पार्टी के संसदीय बोर्ड का प्रदेश अध्यक्ष दिलेश्वर कामत को बनाया गया है. संगठन में यह बदलाव इस बात का संकेत है कि हम नए सिरे से अपना जनाधार बढ़ाना चाहते हैं. यह पूछे जाने पर कि JDU की बैठक के दौरान बीजेपी पर हमला और प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुप्पी की वजह क्या है ललन सिंह ने कहा कि मीडिया यह तय नहीं कर सकता कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में कौन सी बातें कहीं जाएं और बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हो.


इधर जेडीयू के प्रधान महासचिव केसी त्यागी ने भी बिहार बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव के बयान पर सहमती जताई है. उन्होंने कहा है कि ऐसा वाकई में देखने को मिल रहा है कि राजद के नेता अब पार्टी में चल रहे परिवारवाद से खुश नहीं हैं.