ब्रेकिंग
रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन✦रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन

BJP का मिशन 2024: 5 नवंबर को अमित शाह का बिहार दौरा, अब इस जिले में गरजेंगे केंद्रीय गृहमंत्री

PATNA: मिशन 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। लोकसभा चुनाव में बीजेपी का मुख्य फोकस बिहार पर है। यही वजह है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह लगातार बिहार द

BJP का मिशन 2024: 5 नवंबर को अमित शाह का बिहार दौरा, अब इस जिले में गरजेंगे केंद्रीय गृहमंत्री
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: मिशन 2024 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। लोकसभा चुनाव में बीजेपी का मुख्य फोकस बिहार पर है। यही वजह है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह लगातार बिहार दौरे पर आ रहे हैं। आगामी पांच नवंबर को अमित शाह फिर से बिहार दौरे पर आ रहे हैं। अमित शाह आगामी 5 नवंबप को मुजफ्फरपुर में बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। बिहार भाजपा इसकी तैयारियों में जुट गई है।


दरअसल, बिहार में बीजेपी के सत्ता से बेदखल होने के बाद से ही अमित शाह लगातार बिहार दौरे पर आ रहे हैं। बीते 16 सितंबर को ही अमित शाह मधुबनी के झंझारपुर पहुंचे थे और लालू-तेजस्वी के साथ साथ उन्होंने आरजेडी पर जोरदार हमला बोला था। शाह ने नीतीश कुमार को सचेत करते हुए कहा था कि तेल और पानी का मिलन कभी नहीं हो सकता है। आरजेडी की तुलना तेल से करते हुए शाह ने कहा था कि तेल अगर पानी मिल जाए तो उसे गंदा कर देता है।


एक साल के भीतर सातवीं बार अमित शाह बिहार आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर में शाह रैली के लिए स्थल का चयन किया जा रहा है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता रैली की तैयारियों में जुट गए हैं। शाह के बिहार दौरे को लेकर मंगलवार को पटना में बीजेपी कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी समेत तमाम बड़े नेता शामिल हुए और शाह के आगमन से जुडी तैयारियों की समीक्षा की गई। उधर, शाह के एक और दौरे की खबर से विपक्षी खेमें में खलबली मची हुई है।