ब्रेकिंग
Bihar weather: बिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर! सीतामढ़ी-मधुबनी में रेड अलर्ट, पटना समेत 32 जिलों में बारिश✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦Bihar weather: बिहार में मौसम का बड़ा उलटफेर! सीतामढ़ी-मधुबनी में रेड अलर्ट, पटना समेत 32 जिलों में बारिश✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश

BJP के 9 साल बेमिसाल के जवाब में JDU ने गिनाए 9 कलंक: हवन कर भगवान से की ये प्रार्थना

PATNA: केंद्र की सत्ता में मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर बीजेपी विभिन्न कार्यक्रम चला रही है और बीजेपी के नेता सरकार की उपलब्धियों को जनता से बता रहे हैं। इसी बीच जेडीयू ने मोदी

BJP के 9 साल बेमिसाल के जवाब में JDU ने गिनाए 9 कलंक: हवन कर भगवान से की ये प्रार्थना
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: केंद्र की सत्ता में मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर बीजेपी विभिन्न कार्यक्रम चला रही है और बीजेपी के नेता सरकार की उपलब्धियों को जनता से बता रहे हैं। इसी बीच जेडीयू ने मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर जेडीयू ने अनोखा विरोध किया है। बीजेपी के 9 साल बेमिसाल के जवाब में जेडीयू ने आज हवन किया और 9 साल में बीजेपी के 9 कलंक को बताया।


जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि खुद को सनातन धर्म की बात करने वाली बीजेपी की सरकार में सबसे अधिक मंदिरों को तोड़ा गया है। देशभर में कई मंदिरों को बेरहमी से तोड़ दिया गया। वाराणसी में डेढ़ सौ शिवलिंग थाने की हाजत में बंद हैं।सनातन धर्म की बात करने वाली बीजेपी के दफ्तर में मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर मीट, मुर्गा और मछली खिलाया गया।


उन्होंने कहा कि फर्जी सनातनियों ने जो कलंक की गाथा लिखी है उससे देश को मुक्ति दिलाने की भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। नीरज ने कोरोना काल में केंद्र सरकार की विफलता, अडानी मामला, 9 साल में सर्वाधिक मंदिर तोड़ने, पुलवामा में जवानों को हेलीकॉप्टर उपलब्ध नहीं कराने, नए संसद का मामला, नोटबंदी का ममला, अग्निवीर मामला, बिहार को विशेष राज्य का मामला और देश में व्याप्त बेरोजगारी को बीजेपी का 9 कलंक बताया है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता