ब्रेकिंग
Bihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तारBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार

BJP का मास्टर प्लान : अब सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बताएंगे मोदी सरकार का कामकाज, भाजपा के पक्ष में करेंगे वोट की अपील

DESK : देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी इस बार चुनाव प्रचार को नए तरीके अपनाने में लगी हुई है। इसको लेकर पार्टी के तरफ से बैठक कर रणनीति तैयार की जा रही है। इसके बाद अब जो बाते

BJP का मास्टर प्लान : अब सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बताएंगे मोदी सरकार का कामकाज, भाजपा के पक्ष में करेंगे वोट की अपील
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी इस बार चुनाव प्रचार को नए तरीके अपनाने में लगी हुई है। इसको लेकर पार्टी के तरफ से बैठक कर रणनीति तैयार की जा रही है। इसके बाद अब जो बातें छण कर निकल कर सामने आई है उसके मुताबिक़ लोकसभा चुनाव में बीजेपी बडे़ सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसरों की मदद लेने का प्लान बना रही है। इसको लेकर अगले हफ्ते करीब 1000 इन्फ्लूएंसरों के साथ पार्टी एक बैठक करेगी। 


दरअसल, बीजेपी के एक बड़े नेता ने यह जानकारी दी कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सोशल मीडिया के जरिए मतदाताओं तक पहुंच बढ़ाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अगले हफ्ते सोशल मीडिया ‘इन्फ्लुएंसर’ की एक बड़ी बैठक आयोजित करेगी। पार्टी का यह मानना है कि लोगों तक किसी भी संदेश को पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया एक बहुत ही शक्तिशाली और प्रभावशाली उपकरण है। इसके साथ ही सोशल मीडिया हैंडल एक्स, फेसबुक और व्हाट्सएप जैसे मंचों पर बड़ी संख्या में उपयोगकर्ता हैं, जिन तक पहुंचने की जरूरत है। 


भाजपा नेता ने यह बताया कि इन्फ्लुएंसर की यह बैठक हमें अलग-अलग सोशल मीडिया मंचों पर समन्वित (Coordinate), संगठित प्रचार और अभियान के लिए हमारा समर्थन करने वालों को एक साथ लाने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि इस बैठक में करीब एक हजार इन्फ्लूएंसरों के शामिल होने की उम्मीद है।  इस बैठक में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की भी संभावना है। 


आपको बताते चलें कि,सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसरों अलग-अलग क्षेत्रों के ऐसे लोग हैं, जो सक्रिय रूप से अपने विचार और राय व्यक्त करने के लिए कई सोशल मीडिया मंचों का इस्तेमाल करते हैं और बड़ी संख्या में उनके फॉलोअर्स है। यह लोग उस समय बैठक करेंगे जबदेश में लोकसभा चुनाव शुरू हो गए हैं और 19 अप्रैल को 21 राज्यों में 102 सीटों पर मतदान हुआ और  दूसरे चरण के लिए प्रचार के 3 दिन और बचे हैं।