ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्डBihar News: बिहार के हर थाने में अब बच्चों के लिए अलग डेस्क, 2 अक्टूबर से लागू होगी नई व्यवस्था; बच्चियों के लिए महिला पुलिसकर्मी रहेंगी तैनातBihar News : सभी MLA-MLC को पटना बुलाने से बढ़ी हलचल, JDU ने बताया 18 सितंबर के कार्यक्रम का असली मकसदBihar News : दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली से कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनेंBihar News: गर्मी-उमस से राहत या बढ़ेगी परेशानी? बिहार में अगले दो दिन बारिश, कई इलाकों में जलजमाव का खतराBihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्डBihar News: बिहार के हर थाने में अब बच्चों के लिए अलग डेस्क, 2 अक्टूबर से लागू होगी नई व्यवस्था; बच्चियों के लिए महिला पुलिसकर्मी रहेंगी तैनातBihar News : सभी MLA-MLC को पटना बुलाने से बढ़ी हलचल, JDU ने बताया 18 सितंबर के कार्यक्रम का असली मकसदBihar News : दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली से कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनेंBihar News: गर्मी-उमस से राहत या बढ़ेगी परेशानी? बिहार में अगले दो दिन बारिश, कई इलाकों में जलजमाव का खतरा

बंगाल और असम में सरकार गठन की तैयारी तेज, भाजपा ने केंद्रीय पर्यवेक्षक किए नियुक्त; शाह और नड्डा को मिली अहम जिम्मेवारी

BJP government formation: पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा ने सरकार गठन की प्रक्रिया तेज कर दी है। अमित शाह और जेपी नड्डा को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है, जो विधायक दल के नेता के चयन की निगरानी करेंगे।

BJP government formation
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BJP government formation: पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा को मिली प्रचंड जीत के बाद अब सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। पार्टी ने दोनों राज्यों में विधायक दल के नेता के चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है।


भाजपा के संसदीय बोर्ड के फैसले के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पश्चिम बंगाल के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है, जबकि ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को सह-पर्यवेक्षक बनाया गया है। दोनों नेता मिलकर राज्य में विधायक दल की बैठक और नेतृत्व चयन की प्रक्रिया पूरी करेंगे।


वहीं असम के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा को पर्यवेक्षक और नायब सिंह सैनी को सह-पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। ये दोनों नेता असम में विधायक दल के नेता के चयन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे।


भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी 5 मई 2026 की प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। पार्टी ने इन नियुक्तियों को सरकार गठन की रणनीतिक प्रक्रिया का हिस्सा बताया है। इन पर्यवेक्षकों की देखरेख में जल्द ही दोनों राज्यों में विधायक दल की बैठकें आयोजित की जाएंगी और नए नेतृत्व पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता