ब्रेकिंग
पटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 4 युवतियों और युवक को पुलिस ने पकड़ा; संचालक फरारमां-बेटी का कातिल निकला प्रेमी, आधार कार्ड बनवाने के दौरान हुआ था प्यारबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदमदिल को दहला देने वाली घटना: पत्थर से कुचलकर पत्नी सहित 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पिता फरारसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकारपटना के गेस्ट हाउस में चल रहा था जिस्मफरोशी का गंदा खेल, 4 युवतियों और युवक को पुलिस ने पकड़ा; संचालक फरारमां-बेटी का कातिल निकला प्रेमी, आधार कार्ड बनवाने के दौरान हुआ था प्यारबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदमदिल को दहला देने वाली घटना: पत्थर से कुचलकर पत्नी सहित 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पिता फरारसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकार

Bihar Politics: राहुल गांधी का पुतला जलाने के लिए आपस में भिड़े BJP के दो पूर्व विधायक, एक ने दूसरे को ‘चोट्टा-बेईमान’ तक कह डाला

Bihar Politics: सासाराम में राहुल गांधी का पुतला फूंकने को लेकर भाजपा के दो पूर्व विधायक आपस में भिड़ गए। रामेश्वर चौरसिया और जवाहर प्रसाद के बीच तीखी बहस हो गई, जिसमें एक ने दूसरे को "चोट्टा-बेईमान" तक कह दिया।

Bihar Politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: रोहतास के सासाराम में राहुल गांधी के पुतला फूंकने को लेकर बीजेपी के दो पूर्व विधायक आमने-सामने हो गए। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि एक ने दूसरे को को चोट्टा-बेईमान तक कह डाला। दोनों पूर्व विधायकों की बातें सुनकर वहां मौजूद बीजेपी के अन्य कार्यकर्ता आवाक रह गए।


दरअसल, भाजपा के पूर्व विधायक रामेश्वर चौरसिया न्यू एरिया मोड़ पर राहुल गांधी का पुतला फूंक रहे थे। अभी पुतला में आग लगाया ही गया था कि सासाराम के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद वहां पहुंच गए तथा पुतला को कांग्रेस कार्यालय के गेट पर फूकने की बात करने लगे।


पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद जलता हुआ पुतला को लेकर कांग्रेस कार्यालय की तरफ भागे और कांग्रेस कार्यालय पर जाकर पुतला को दहन किया। इस दौरान नोखा के पूर्व विधायक रामेश्वर चौरसिया तथा सासाराम के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद आमने-सामने हो गए। रामेश्वर चौरसिया के द्वारा फुके जा रहे हैं पुतले को लेकर जवाहर प्रसाद भाग खड़े हुए और उसे कांग्रेस कार्यालय के सामने जाकर फूंक दिया। 


बड़ी बात है कि इस दौरान चेनारी के भाजपा के वर्तमान विधायक और पूर्व मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम भी मौजूद रहे। मुरारी प्रसाद गौतम एवं रामेश्वर चौरसिया सहित अन्य कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय पहुंच गए और कांग्रेस कार्यालय के गेट पर आकर राहुल गांधी का पुतला फूंक दिया। 


बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता को लेकर दी गई गाली के खिलाफ भाजपा के कार्यकर्ता काफी उग्र है और इसको लेकर इन लोगों ने कांग्रेस के कार्यालय के गेट पर जाकर राहुल गांधी का पुतला फूंक दिया हालांकि पुतला फूंकने को लेकर बीजेपी के दो पूर्व विधायक आपस में ही भिड़ गए।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता