ब्रेकिंग
लाखों की नौकरी छोड़ी, चार बार की कोशिश... फिर हासिल की UPSC में 69वीं रैंक, सासाराम की कमान संभालने वाली कौन हैं IAS प्रिया रानी?✦बिहार MLC चुनाव में किसका खेल बिगाड़ेंगे बागी? अनंत सिंह फैक्टर से लेकर कांग्रेस की बगावत तक... बिहार MLC चुनाव में फंस गया जीत का गणित!✦Bihar MLC Election : बिहार की 8 MLC सीटों पर घमासान, आज साफ होगी चुनावी तस्वीर; 5.32 लाख वोटर करेंगे फैसला✦Bihar News : पटना में दुर्गापूजा पर सख्ती! भड़काऊ गाने और जबरन चंदा वसूली पर रोक, CCTV लगाना जरूरी✦Bihar News : SIR पर सियासी घमासान के बीच बिहार में नई पहल, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं की पहचान✦लाखों की नौकरी छोड़ी, चार बार की कोशिश... फिर हासिल की UPSC में 69वीं रैंक, सासाराम की कमान संभालने वाली कौन हैं IAS प्रिया रानी?✦बिहार MLC चुनाव में किसका खेल बिगाड़ेंगे बागी? अनंत सिंह फैक्टर से लेकर कांग्रेस की बगावत तक... बिहार MLC चुनाव में फंस गया जीत का गणित!✦Bihar MLC Election : बिहार की 8 MLC सीटों पर घमासान, आज साफ होगी चुनावी तस्वीर; 5.32 लाख वोटर करेंगे फैसला✦Bihar News : पटना में दुर्गापूजा पर सख्ती! भड़काऊ गाने और जबरन चंदा वसूली पर रोक, CCTV लगाना जरूरी✦Bihar News : SIR पर सियासी घमासान के बीच बिहार में नई पहल, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं की पहचान

बीजेपी मिलन समारोह में पार्टी का नाम भूल गए संजय सरावगी और रितु जायसवाल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

पटना में बीजेपी के मिलन समारोह के दौरान रितु जायसवाल और प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी पार्टी का नाम बोलते समय गलती कर बैठे। कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बिहार न्यूज
सदस्यता ग्रहण समारोह
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

PATNA: मंगलवार 26 मई को बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मिलन समारोह का आयोजन किया गया। लेकिन इस दौरान सदस्यता ग्रहण करने वाली रितु जायसवाल और सदस्यता ग्रहण कराने वाले प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी पार्टी का नाम ही भूल गये। आरजेडी छोड़कर रितु जायसवाल जिस पार्टी में शामिल होने गई उस दल का नाम ही भूल गई। नाम भूलने पर वो हंसने लगी। 


यह देख बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने रितु जायसवाल को अपनी पार्टी का नाम बताया लेकिन फिर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी अपनी पार्टी का नाम भूल गये। पार्टी कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में उन्होंने कहा कि रितु जायसवाल और दूसरे नेता RJD भी सदस्यता ग्रहण कर रहे है। आस-पास बैठे लोगों ने टोका तो सरावगी ने अपनी बात सुधारी। फिर बोले की ये लोग बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। 


क्या बोल गये संजय सरावगी?

बीजेपी मिलन समारोह कार्यक्रम में BJP के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि रितु जायसवाल जी का सामाजिक कार्यों से लेकर महिला सशक्तिकरण से लेकर जनहित कल्याण में बड़ा काम रहा है। ये अपने पंचायत की मुखिया भी रही हैं। लोकसभा और विधानसभा चुनाव भी लड़ी हैं। इनके साथ इतनी बड़ी संख्या में लोग 'आरजेडी' ज्वाइन किये हैं, फिर जब  उन्हें लगती का एहसास हुआ तब कहने लगे कि इन लोगों ने बीजेपी ज्वाइन किया हैं, इन सभी का हार्दिक अभिनंदन और हार्दिक स्वागत है। BJP प्रदेश अध्यक्ष भी आज अपनी पार्टी का नाम बीजेपी की जगह आरजेडी बोल गये। वहां बैठे लोग भी उनका चेहरा देखने लगे। लेकिर फिर तुरंत उन्होंने इसमें सुधार किया। 


रितु जायसवाल क्या बोलीं?

हुआ यूं कि, रितु जायसवाल आज मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंची. जहां प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के हाथों भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं. भाजपा में शामिल होने के बाद रितु जायसवाल का संबोधन शुरू हुआ. माइक पकड़कर उन्होंने बोलना शुरू किया. ''मैं आज भारतीय जनता....।'' इतना कहकर रूक गईं. इसके बाद रितु जायसवाल प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की तरफ देखने लगीं. उनकी बाईं तरफ बैठे संजय सरावगी और दिलीप जायसवाल समझ गए कि रितु जायसवाल पार्टी का नाम ही भूल गईं हैं. तभी उन्होंने धीरे से रितु जायसवाल के अधूरे सेंटेन्स को पूरा किया..''पार्टी''. संजय सरावगी धीरे से यह शब्द बोलकर दिलीप जायसवाल की तरफ मुड़े. दिलीप जायसवाल ने भी धीरे से 'पार्टी' शब्द कहा.


रितु जायसवाल जिन्हें भारतीय जनता पार्टी  याद नहीं रहा. मंच पर ही हंसने लगीं. हंसते हुए भारतीय जनता पार्टी बोला. फिर वे बीजेपी में क्यों शामिल हुईं, इस बारे में विस्तार से बताया. नाम भूलने के बाद रितु जायसवाल को हंसते देख मंच पर बैठे वरिष्ठ नेता अपने आप को असहज महसूस कर रहे थे.


दरअसल, रितु जायसवाल पूर्व में राजद में शामिल हुईं. तेजस्वी यादव ने इन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी थी. महिला राजद का प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई थी. राजद ने 2024 के लोकसभा चुनाव में शिवहर लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया. लेकिन लवली आनंद के हाथों पराजित हो गईं. 2025 के विधानसभा चुनाव में रितु जायसवाल ने बगावत कर दिया. परिहार विधानसभा सीट से चुनाव लड़ीं और हार गईं. तभी से ये नया घर तलाश रही थीं. भारतीय जनता पार्टी से बात बनीं और आज ये बीजेपी में शामिल हो गईं. हालांकि तेजतर्रार मानी जाने वाली रितु जायसवाल, ज्वाइनिंग के समय नए दल का नाम भूलकर अपनी जगहंसाई करा लीं.  








टैग्स