ब्रेकिंग
खड़ी गाड़ी को तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में 5 लोगों की मौत; 12 से अधिक घायल✦राजस्थान-छपरा बस हादसे में अबतक 3 की मौत, 30 लोग घायल; दर्जनभर घायलों की हुई पहचान✦Bihar Government School : बिहार के सरकारी स्कूलों में अब छोटे बच्चों के लिए भी बनेगा अलग भवन! जमीन नहीं मिली तो इस तरह होगा निर्माण, सरकार ने जारी किया आदेश✦Bihar Road Accident : पूर्णिया में मौत बनकर दौड़ी कार, घर के बरामदे में बैठे 6 लोगों को रौंदा; दो मासूम बच्चों की हालत देख मचा हड़कंप✦Bihar Crime News : दिवाली की रात बिहार में खूनी खेल! दरभंगा में मुंह में मारी गोली, बक्सर में सिर कुचलकर काट दिए हाथ-पैर, दो हत्याओं से हड़कंप...✦खड़ी गाड़ी को तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में 5 लोगों की मौत; 12 से अधिक घायल✦राजस्थान-छपरा बस हादसे में अबतक 3 की मौत, 30 लोग घायल; दर्जनभर घायलों की हुई पहचान✦Bihar Government School : बिहार के सरकारी स्कूलों में अब छोटे बच्चों के लिए भी बनेगा अलग भवन! जमीन नहीं मिली तो इस तरह होगा निर्माण, सरकार ने जारी किया आदेश✦Bihar Road Accident : पूर्णिया में मौत बनकर दौड़ी कार, घर के बरामदे में बैठे 6 लोगों को रौंदा; दो मासूम बच्चों की हालत देख मचा हड़कंप✦Bihar Crime News : दिवाली की रात बिहार में खूनी खेल! दरभंगा में मुंह में मारी गोली, बक्सर में सिर कुचलकर काट दिए हाथ-पैर, दो हत्याओं से हड़कंप...

बीते साल मंत्री बनने के बाद से पहली बार गुस्से में नजर आए तेजप्रताप, बोले.. भस्म लगाकर धोखा नहीं चलेगा

PATNA : बीते साल अगस्त महीने में बिहार के अंदर राजनीतिक घटनाक्रम ऐसा बदला कि आरजेडी सत्ता में आ गई। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव एक बार फिर से डि

बीते साल मंत्री बनने के बाद से पहली बार गुस्से में नजर आए तेजप्रताप, बोले.. भस्म लगाकर धोखा नहीं चलेगा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : बीते साल अगस्त महीने में बिहार के अंदर राजनीतिक घटनाक्रम ऐसा बदला कि आरजेडी सत्ता में आ गई। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव एक बार फिर से डिप्टी सीएम बन गए और बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को भी कैबिनेट में जगह मिल गई हालांकि, इस बार तेजप्रताप को पिछली दफे की तरह पुराना रुतबा सरकार में नहीं मिला। इस सब के बावजूद तेज प्रताप ने उस विभाग में खूब मन लगाकर काम किया है, जिसकी जिम्मेदारी उनके कंधों पर है। तेजप्रताप मंत्री बनने के बाद से एकदम बदले बदले नजर आए हैं।


नाराज होना.. गुस्से वाले अंदाज में लोगों से बात करना, यह सब कुछ तेजप्रताप में छोड़ दिया है। लेकिन मंत्री बनने के बाद पहली दफे नए साल में तेज प्रताप यादव का गुस्सा उनके सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए नजर आया है। तेज प्रताप यादव ने बीते आधी रात को अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए जो कुछ लिखा है वह यह बताने को काफी है कि किसी बात को लेकर लालू के बड़े लाल एक बार फिर से भड़क गए हैं हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया है कि नाराजगी किस से है लेकिन तेज प्रताप यह कह रहे हैं कि माथे पर भस्म लगाकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश हो रही है। इतना ही नहीं तेज ने यह भी कह दिया है कि सारे सबूतों के साथ वह साजिश करने वालों की पोल खोलने को तैयार हैं और दुनिया सब कुछ सामने से देखेगी।


तेज प्रताप यादव ने फेसबुक और ट्विटर के जरिए जो पोस्ट साझा किया है उसमें माथे पर भस्म वाली एक सांकेतिक तस्वीर साझा करते हुए लिखा है.., 'माथे पर भस्म लगा मुझे बदनाम करने वालो कान खोलकर सुन लो, खुद को बड़ा शरीफ समझ रहे हो,वक़्त आ गया है तुम्हारी बुराइयों की पोल खोलने का,ना परिवार ना समाज,मुंह छिपाने के लिए ये दुनिया भी कम पड़ेगी,सारे सबूतों के साथ तुम्हारी गंदगी सबके सामने लाने जा रहा हूं, अब ये दुनिया देखेगी !'


तेजप्रताप के इस सोशल मीडिया पोस्ट के बाद पार्टी से लेकर परिवार तक के अंदर यह चर्चा हो रही है कि आखिर तेज इस बार किस बात को लेकर नाराज हुए हैं। आरजेडी के अंदर खाने लगातार चर्चा हो रही है कि माथे पर भस्म लगाने वाले पार्टी के कौन से नेता हैं। लालू परिवार के करीबी कौन ऐसे लोग हैं जो माथे पर भस्म लगाते हैं या टीका चंदन करते हैं। फिलहाल तेज प्रताप की पूरी बात किसी के समझ में नहीं आ रही लेकिन अगर तेज प्रताप ने यह बात सोशल मीडिया के जरिए लिखी है तो एक बात तय है कि आने वाले दिनों में वह कुछ न कुछ खुलासा जरूर करेंगे।

टैग्स