ब्रेकिंग
BPSC TRE-3 में आरक्षण का बड़ा खेल? यूपी-ओडिशा के अभ्यर्थियों को बिहार में आरक्षित कोटे से मिली नौकरी, अब खुला पूरा मामलाBihar Education : सरस्वती की जगह लक्ष्मी की उपासना? DPO अजीत अमर तो बानगी हैं, इसी विभाग के एक और अफसर के बारे में जानें- रिश्तेदार के नाम पर 'पेट्रोल पंप' से लेकर अन्य में करोड़ों के निवेश‘बिहार में लागू हो शराबबंदी का गुजरात मॉडल’, जीतन राम मांझी ने फिर से उठाई पुरानी मांग; NCAER के रिसर्च पर चर्चा तेजदिल्ली से बिहार के 18 शहरों तक सीधी बस: पटना से किशनगंज तक जुड़ेंगे नए रूट, यहां देखें पूरी लिस्ट और जानें किन शहरों को मिलेगा फायदाबिहार-झारखंड बॉर्डर पर शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब: लग्जरी कार के गुप्त तहखाने से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तारBPSC TRE-3 में आरक्षण का बड़ा खेल? यूपी-ओडिशा के अभ्यर्थियों को बिहार में आरक्षित कोटे से मिली नौकरी, अब खुला पूरा मामलाBihar Education : सरस्वती की जगह लक्ष्मी की उपासना? DPO अजीत अमर तो बानगी हैं, इसी विभाग के एक और अफसर के बारे में जानें- रिश्तेदार के नाम पर 'पेट्रोल पंप' से लेकर अन्य में करोड़ों के निवेश‘बिहार में लागू हो शराबबंदी का गुजरात मॉडल’, जीतन राम मांझी ने फिर से उठाई पुरानी मांग; NCAER के रिसर्च पर चर्चा तेजदिल्ली से बिहार के 18 शहरों तक सीधी बस: पटना से किशनगंज तक जुड़ेंगे नए रूट, यहां देखें पूरी लिस्ट और जानें किन शहरों को मिलेगा फायदाबिहार-झारखंड बॉर्डर पर शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब: लग्जरी कार के गुप्त तहखाने से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार

बिना मोबाइल वाली मुन्नी रजक हैं लखपति, कपड़े धो कर कमाए हैं इतने पैसे

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपनी पार्टी की मामूली कार्यकर्ता मुन्नी रजक को विधान परिषद भेजने का जब फैसला किया तो वह अचानक से सुर्खियों में आ गईं। मुन्नी रजक की

बिना मोबाइल वाली मुन्नी रजक हैं लखपति, कपड़े धो कर कमाए हैं इतने पैसे
Editor
4 मिनट

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपनी पार्टी की मामूली कार्यकर्ता मुन्नी रजक को विधान परिषद भेजने का जब फैसला किया तो वह अचानक से सुर्खियों में आ गईं। मुन्नी रजक की किस्मत इस तरह खुल जाएगी इसका अंदाजा किसी को नहीं था लेकिन लालू यादव की राजनीतिक शैली ने मुन्नी रजक के विधान परिषद तक पहुंचने का रास्ता साफ कर दिया। मुन्नी रजक के जब चर्चा में आई तो यह बात सामने आई कि उनके पास मोबाइल फोन तक नहीं है। वह कपड़े धो कर अपने परिवार का भरण पोषण करती हैं लेकिन इसके बावजूद अपनी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के लिए वह खूब समय निकालती हैं और संघर्ष के मौके पर खड़ी रहती हैं। 


विधान परिषद उम्मीदवार के तौर पर मुन्नी रजक ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया था। इस मौके पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे थे। आरजेडी के दो अन्य उम्मीदवारों ने भी नामांकन किया था लेकिन नामांकन के दौरान मुन्नी रजक की तरफ से दी गई जानकारी से एक नई बात सामने आई है। जिनके बारे में कहा जाता रहा कि उनके पास मोबाइल फोन नहीं है वह लखपति निकली हैं। उनके पास 15 लाख की अचल संपत्ति है और लगभग 6 लाख का लोन भी उन्होंने ले रखा है। हालांकि मुन्नी रजक ने यह पैसे कपड़े धो कर ही कमाए हैं। एमएलसी उम्मीदवार के तौर पर मुन्नी रजक ने जो हलफनामा दायर किया है उसके मुताबिक उनके पास 8 लाख की चल और 15 लाख की अचल संपत्ति है। उनके ऊपर कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। उनके नाम पर 6 लाख से थोड़े ज्यादा रकम का लोन भी चल रहा है। उनके पास 35 हजार कैश हैं और डेढ़ सौ ग्राम से ज्यादा सोना और 1 किलो चांदी है। मुन्नी रजक के पति के पास उनसे कम संपत्ति है। पति के पास लगभग 54000 और बेटे के पास 58000 की संपत्ति है।


आरजेडी के एक अन्य उम्मीदवार कारी सोहेब के ऊपर कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। उनके पास 50 ग्राम सोना है जबकि पत्नी जरीन मासूम के पास 400 ग्राम सोना है। कारी सोहेब के पास 55 हजार रुपये कैश हैं। हलफनामे के मुताबिक उनके पास 27.17 लाख रुपये की चल अचल संपत्ति है। इसमें 3.32 लाख की चल संपत्ति और 23.85 लाख की अचल संपत्ति शामिल है। कारी सोहेब के पास 15.60 लाख की कृषि वाली जमीन और 8.25 लाख रुपये बाजार मूल्य की आवासीय जमीन है। आपराधिक मामले दर्ज हैं लेकिन किसी भी मामले में दोष साबित नहीं हुआ है। सोहेब ने पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी से बीबीए की पढ़ाई की है। आरजेडी के तीसरे कैंडिडेट अशोक कुमार पांडेय के पास सबसे ज्यादा जमीन है। उनके पास नियाजीपुर, बलिया और सोनबरसा में काफी भू खंड है। हालांकि उनके ऊपर 7.35 लाख रुपये का कर्ज भी है। अशोक पांडेय के पास 45 हजार रुपये कैश है। इनकी कुल संपत्ति तीन करोड़ रुपये से अधिक की है। इनके पास करीब 33.35 लाख रुपये की चल संपत्ति और पौने तीन करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।