ब्रेकिंग
Bihar News : ऑटो-ई-रिक्शा वालों के लिए जरूरी खबर! पटना में बदला रूट, चिड़ियाघर के पास लेना होगा यू-टर्नBihar Board का बड़ा फैसला: छात्रों को मिलेगी 24 घंटे सवाल पूछने की सुविधा, जानें कैसे करेगा कामBPSC TRE 4 में बढ़ेंगे शिक्षक पद? शिक्षा विभाग ने मांगी नई रिक्तियां, नोटिफिकेशन का इंतजार बढ़ाBihar weather : बिहार में आज मौसम दिखाएगा अपना रौद्र रूप! 2 जिलों में भारी बारिश, 18 में आंधी-बिजली का अलर्टविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांगBihar News : ऑटो-ई-रिक्शा वालों के लिए जरूरी खबर! पटना में बदला रूट, चिड़ियाघर के पास लेना होगा यू-टर्नBihar Board का बड़ा फैसला: छात्रों को मिलेगी 24 घंटे सवाल पूछने की सुविधा, जानें कैसे करेगा कामBPSC TRE 4 में बढ़ेंगे शिक्षक पद? शिक्षा विभाग ने मांगी नई रिक्तियां, नोटिफिकेशन का इंतजार बढ़ाBihar weather : बिहार में आज मौसम दिखाएगा अपना रौद्र रूप! 2 जिलों में भारी बारिश, 18 में आंधी-बिजली का अलर्टविक्रमशिला सेतु पर इस दिन से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, समानांतर पॉन्टून ब्रिज बनाने की केंद्र से मांग

बिना चढ़ावे के पंचायत प्रतिनिधियों को नहीं मिलता पेमेंट, सदन में घिरी सरकार ने दिया ये जवाब

PATNA : बिहार में पंचायती राज व्यवस्था का हाल क्या है, इसकी पोल आज बिहार विधान परिषद में खुल गई. बिहार विधान परिषद में विपक्ष ने आरोप लगाया कि पंचायत प्रतिनिधियों को भेजा जाने वाला

बिना चढ़ावे के पंचायत प्रतिनिधियों को नहीं मिलता पेमेंट, सदन में घिरी सरकार ने दिया ये जवाब
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में पंचायती राज व्यवस्था का हाल क्या है, इसकी पोल आज बिहार विधान परिषद में खुल गई. बिहार विधान परिषद में विपक्ष ने आरोप लगाया कि पंचायत प्रतिनिधियों को भेजा जाने वाला पेमेंट बगैर चढ़ावे के उनको नहीं दिया जाता, आरजेडी के एमएलसी सुबोध राय ने विधान परिषद में सरकार के ऊपर यह गंभीर आरोप लगाया इसके जवाब में पंचायती राज्य मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है और पंचायत प्रतिनिधियों को संस्था में उनका भुगतान किया जा रहा है.


सरकार के जवाब के बावजूद आरजेडी एमएलसी सुबोध राय अपने आरोप पर अड़े रहे. उन्होंने कहा कि वह पंचायती राज प्रतिनिधियों के द्वारा ही चुनकर सदन में आते हैं और लगातार यह शिकायत मिल रही है कि पंचायत प्रतिनिधियों को समय उनका भुगतान नहीं किया जा रहा है. अधिकारी बगैर चढ़ावे या कमीशन लिए उनको पेमेंट नहीं करते हैं. 


हालांकि इसके बाद बीजेपी MLC रजनीश कुमार भी सदन में उठ खड़े हुए. रजनीश कुमार ने सरकार का बचाव करते हुए कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों को सरकार की तरफ से समय भुगतान के लिए प्रार्थी उपलब्ध कराई जा रही है लेकिन ब्लॉक के स्तर पर कहीं कहीं कुछ गड़बड़ियां सामने आई हैं. रजनीश कुमार ने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह इस मामले को गंभीरता से देखें और प्रखंड स्तर पर अगर कहीं कोई खानी है तो तत्काल इसे दूर किया जाए पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने आश्वासन दिया कि वह इस मामले को गंभीरता से देखेंगे.

टैग्स