ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

नीतीश कुमार के पास हर मर्ज की एक ही दवा, 1000 लीजिए और मस्त रहिए

PATNA: जेडीयू के पूर्व उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है. प्रशांत ने कहा कि नीतीश कुमार के पास लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए एक ही समाधान

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA:  जेडीयू के पूर्व उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है. प्रशांत ने कहा कि नीतीश कुमार के पास लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिए एक ही समाधान है कि फंसे हुए लोगों को 1 हजार रुपए दे दो. 

मजदूरों की स्थिति दयनीय

प्रशांत किशोर ने कहा कि लॉकडाउन में बिहार के मजदूर देश के कई राज्यों में फंसे हुए. बिहारी मजदूरों की हालात दयनीय हो गई है. लेकिन नीतीश कुमार सिर्फ लॉकडाउन के मर्यादा में बंधे हैं. ऐसे लोगों को सिर्फ एक हजार रुपए जुर्माना दिया जा रहा है. उनकी समस्या का सामाधान यही है. अब इस उदारता के लिए हम सबको जीवनभर उनका आभारी होना ही चाहिए.

बता दें कि इससे पहले भी कोटा में फंसे छात्रों और मजदूरों को लेकर प्रशांत किशोर ने नीतीश सरकार को घेरा था. प्रशांत किशोर ने कहा था कि पूरे देश में बिहार के मजदूर फंसे हुए हैं लेकिन सीएम नीतीश कुमार ने उनके लिए कोई कदम नहीं उठाया. उन्होनें कहा कि बिहार के मजदूर जहां भी फंसे हैं उन्हें स्थानीय सरकार कुछ मदद भी दे रही हैं लेकिन नीतीश कुमार ने उन राज्यों से बात करना भी जरूरी नहीं समझा.


टैग्स