ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

Bihar Vidhansabha Winter Session: पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब ने किया शपथ ग्रहण, इस सीट से विधायक बनकर पहली बार पहुंचे सदन

Bihar Vidhansabha Winter Session: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब ने रघुनाथपुर सीट से जीतकर पहली बार विधायक पद की शपथ ली और सदन में अपनी राजनीतिक शुरुआत की।

Bihar Vidhansabha Winter Session
© bihar vidhansabha tv
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Vidhansabha Winter Session: बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण कराया जा रहा है। प्रोटेम स्पीकर बारी बारी से सभी विधायकों को शपथ दिला रहे हैं। इस बीच आरजेडी के टिकट पर पहली बार चुनाव जीतकर सदन पहुंचे सीवान के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब ने विधायक पद की शपथ ली है। 


बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो चुका है। प्रोटेम स्पीकर विधायकों को शपथ दिला रहे हैं। सीवान की रघुनाथपुर सीट से जेडीयू उम्मीदवार विकास सिंह उर्फ जीशु सिंह को शिकस्त देकर चुनाव जीते सीवान के पूर्व सांसद बाहुबली मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब ने जीत दर्ज की थी। ओसामा शहाब ने आज विधानसभा में शपथ ग्रहण किया है।


शहाबुद्दीन के निधन के बाद सियासी जमीन तलाश रहे ओसामा और उनकी मां हिना शहाब के साथ पिछले वर्ष अक्टूबर 2024 में RJD में शामिल हुए थे। तभी से उनके चुनावी डेब्यू की अटकलें लगाई जा रही थीं। आखिरकार आरजेडी ने ओसामा को रघुनाथपुर सीट से अपना उम्मीदवार बनाकर चुनाव मैदान में उतारा था। 


ओसामा के खिलाफ जेडीयू ने विकास कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया था। तब चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि शहाबुद्दीन ने सीवान को लहूलुहान किया, ओसामा को जीतने मत देना हालांकि अमित शाह की हुंकार पर ओसामा भारी पड़े और जेडीयू उम्मीदवार को करीब 9 हजार से अधिक वोटों से हरा दिया और आज विधानसभा में विधायकी की शपथ ले ली है।


बता दें कि पहले दिन कुल 243 नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण किया जाएगा। इसके साथ ही नए विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की प्रक्रिया भी पूरी होगी। दो दिसंबर को नए विधानसभा अध्यक्ष का निर्वाचन कराया जाएगा। नई सरकार के गठन के बाद 18वीं विधानसभा की यह पहली बैठक है। यह सत्र 5 दिसंबर तक चलेगा और कुल पाँच बैठकें आयोजित होंगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता