ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्टBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्ट

बिहार विधानसभा में विपक्ष का हंगामा.. शराब से हो रही मौतों को लेकर सरकार पर साधा निशाना

PATNA : होली और बिहार दिवस के अवकाश के बाद आज फिर विधान मंडल के बजट सत्र की कार्यवाही शुरू हुई है. विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधानसभा के बाहर विपक्ष ने शराब से हो रही

बिहार विधानसभा में विपक्ष का हंगामा.. शराब से हो रही मौतों को लेकर सरकार पर साधा निशाना
First Bihar
3 मिनट

PATNA : होली और बिहार दिवस के अवकाश के बाद आज फिर विधान मंडल के बजट सत्र की कार्यवाही शुरू हुई है. विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधानसभा के बाहर विपक्ष ने शराब से हो रही मौतों को लेकर बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा है. राजद और वामदल के विधायकों ने पोस्टर और कार्ड लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की है. राजद विधायक मुकेश रोशन आंखों पर काली पट्टी बांधकर विरोध जता रहे हैं.


मुकेश रोशन ने सवाल पूछा है कि बिहार में शराबबंदी है तो मौत का जिम्मेदार कौन है. मुकेश रोशन ने आँखों पर पट्टी बांटते हुए कहा कि मैं सुशासन बाबू हूं, मैं अंधा हो गया हूं, मुझे कुछ नहीं दिखाई देता. बिहार में शराबबंदी के बावजूद जहरीली शराब से इतने लोग मर गये लेकिन सरकार को नहीं दिखता है. आखिर इनका दोषी कौन है. कैसे मौत हो रही है. सरकार जवाब नहीं दे रही है. सरकार को कुछ नहीं दिखाई दे रहा है. राजद विधायक ने कहा कि सरकार खुद इलाज के लिए दिल्ली जाती है. 


वहीं राजद विधायकों ने कहा कि होली में जहरीली शराब से इतने लोग मर रहे हैं. शराबबंदी पूरी तरफ फेल है. शराबबंदी के नाम पर नाजायज धन उगाही कर रहे हैं. यही नीतीश कुमार का एजेंडा है. आज हम यही सवाल सदन के अंदर भी उठाएंगे. जब शराब बंद है तो कैसे बिहार में शराब आ रहा है. सरकार शराबबंदी कराने में पूरी तरह फेल है.


वहीं माले विधायक मनोज मंजिल ने आज शहीद दिवस पर भगत सिंह को राष्ट्रीय नायक का दर्जा दिलाने की बात कही. उन्होंने कहा कि आजादी के नायक शहीद भगत सिंह को राष्ट्रीय नायक का दर्जा दिलाने के लिए मैं आज सदन में आवाज़ उठाऊंगा, सदन से प्रस्ताव पारित कर उन्हें यह सम्मान दिया जाये.



टैग्स