ब्रेकिंग
सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद

बिहार विधानमंडल मॉनसून सत्र : तेजस्वी यादव से इस्तीफा और शिक्षक बहाली के मुद्दे को लेकर हमलवार होगी BJP, इन मुद्दों पर भी हो सकता है हंगामा

PATNA : बिहार विधान मंडल बजट मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। आज के दिन सदन में प्रश्नोत्तर काल की शुरुआत की जाएगी। जिसमें विपक्ष सत्ता पक्ष के लोगों से सवाल पूछेगी और सत्तापक्

बिहार विधानमंडल मॉनसून सत्र : तेजस्वी यादव से इस्तीफा और शिक्षक बहाली के मुद्दे को लेकर हमलवार होगी BJP, इन मुद्दों पर भी हो सकता है हंगामा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार विधान मंडल बजट मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है। आज के दिन सदन में प्रश्नोत्तर काल की शुरुआत की जाएगी। जिसमें विपक्ष सत्ता पक्ष के लोगों से सवाल पूछेगी और सत्तापक्ष उसका जवाब देगी। इस लिहाजा आज का दिन सदन के अंदर काफी हंगामेदार होने के आसार जताए जा रहे हैं।


दरअसल बिहार विधानमंडल मानसून सत्र की शुरुआत बीते कल राज्यपाल के अभिभाषण से हो गई है। इसके बाद आज सदन की पहली बैठक होनी है। इस बैठक को लेकर यह अनुमान जताया जा रहा है कि आज दोनों ही सदनों में भाजपा की तरफ से सरकार का जोरदार विरोध किया जा सकता है। भाजपा शिक्षक बहाली, तेजस्वी यादव से इस्तीफा और अगवानी पुल हादसे जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को घेरती हुई नजर आ सकती है।


वहीं, सत्ता सत्ता पक्ष भी इन सवालों को लेकर अपनी पूरी तैयारी कर कर विधानमंडल में आएगी। इसको लेकर कल महागठबंधन विधायक दल की बैठक में सभी सदस्यों को जरूरी टास्क भी दे दिया गया है। इसके बाद आज बैठक होनी है। विधानसभा में आज शिक्षा विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग, मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, समाज कल्याण विभाग, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, परिवहन विभाग, साइंस टेक्नोलॉजी विभाग और कला संस्कृति एवं युवा विभाग से संबंधित प्रश्न सदन में लाए जाएंगे। जिसका सरकार की तरफ से संबंधित विभाग के मंत्री या प्रभारी मंत्री सदस्यों के प्रश्नों का उत्तर देंगे।


मालूम हो कि, सदन में प्रश्न काल के बाद शून्यकाल होगा जिसमें सदस्य तत्कालिक विषयों को उठाएंगे फिर ध्यानकर्षण में भी सदस्यों के प्रश्नों का सरकार की तरफ से विस्तृत जवाब दिया जाएगा। सरकार की ओर से सदन में विधेयक भी लाए जाएंगे। इससे पहले मानसून सत्र के पहले दिन बीजेपी के तरफ से जहां सदन के बाहर और सदन के अंदर तेजस्वी यादव के इस्तीफे की मांग को लेकर हंगामा किया गया और तेवर साफ कर दिया कि आने वाले चार दिनों में भी यह प्रमुख मुद्दा होने वाला है।


आपको बताते चलें कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव के साथ विधानसभा पहुंचकर एकजुटता दिखाने की कोशिश की है और साफ कर दिया है कि इस बार तेजस्वी से इस्तीफा मांगने वाले नहीं हैं। ऐसे में सदन में हंगामा होना तय है। तेजस्वी के मुद्दे पर बीजेपी और आरजेडी आमने-सामने सदन में दिख सकती है।