ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

विधान परिषद उपचुनाव : तनवीर अख्तर के निधन से खाली हुई सीट पर उनकी पत्नी को MLC बनाएगी JDU

PATNA : बिहार विधान परिषद की एक सीट के लिए हो रहे उपचुनाव से जुड़ी महत्वपूर्ण खबर सामने आई है. फर्स्ट बिहार की खबर पर एक बार फिर से मुहर लगी है. जनता दल यूनाइटेड के एमएलसी रहे तनवी

विधान परिषद उपचुनाव : तनवीर अख्तर के निधन से खाली हुई सीट पर उनकी पत्नी को MLC बनाएगी JDU
First Bihar
4 मिनट

PATNA : बिहार विधान परिषद की एक सीट के लिए हो रहे उपचुनाव से जुड़ी महत्वपूर्ण खबर सामने आई है. फर्स्ट बिहार की खबर पर एक बार फिर से मुहर लगी है. जनता दल यूनाइटेड के एमएलसी रहे तनवीर अख्तर के निधन के बाद खाली हुई सीट पर जेडीयू अब उनकी पत्नी को ही उम्मीदवार बनाएगी. नीतीश कुमार ने तय किया है कि तनवीर अख्तर की पत्नी रोजीना अख्तर विधान परिषद जाएंगी.


गौरतलब हो कि पिछले दिनों ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तनवीर अख्तर के घर जाकर उनकी पत्नी और परिवार से मुलाकात की थी. इसके बाद ही जेडीयू के अंदर खाने से इस बात के संकेत मिले थे कि तनवीर अख्तर की पत्नी को एमएलसी की बनाया जा सकता है. उनकी खाली सीट पर कार्यकाल आठ महीने बचा है. 


विधान परिषद उपचुनाव : तनवीर अख्तर के निधन से खाली हुई सीट पर उनकी पत्नी को MLC बनाएगी JDU


जेडीयू सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक तनवीर अख्तर की पत्नी रोजीना अख्तर जल्द ही अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी. निर्वाचन आयोग के मुताबिक 22 सितंबर तक इस पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया जा सकता है. 23 सितंबर को स्‍क्रूटिनी और 27 सितंबर तक वक्‍त नाम वापसी के लिए निर्धारित है. 


विधान परिषद उपचुनाव : तनवीर अख्तर के निधन से खाली हुई सीट पर उनकी पत्नी को MLC बनाएगी JDU


आपको बता दें कि निर्वाचन आयोग ने बिहार विधान परिषद की इस रिक्‍त सीट के लिए चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है. अधिसूचना के मुताबिक यह सीट 9 मई 2021 से रिक्‍त है और इसका कार्यकाल 21 जुलाई 2022 को पूरा हो जाएगा. चुनाव आयोग के कहा है कि एक से अधिक प्रत्‍याशी होने की स्थिति में 4 अक्‍टूबर को सुबह 9  बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा. वोटों की गिनती भी उसी दिन शाम 5 बजे से कराई जाएगी. 


आपको बता दें कि जेडीयू के एमएलसी रहे दिवंगत नेता मो० तनवीर अख्तर का निधन पिछले साल कोरोना से हो गया था. मूल रूप से गया के रहने वाले तनवीर अख्‍तर पिछले साल मई महीने में कोरोना वायरस की चपेट में आये थे. वे जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और निधन के समय जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के बिहार के प्रभारी थे. इससे पहले उन्‍होंने राजनीति की शुरुआत कांग्रेस के साथ की थी. वे कांग्रेस की बिहार इकाई के उपाध्‍यक्ष और बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस प्रकोष्‍ठ के अध्‍यक्ष भी रह चुके थे. 



विधान परिषद उपचुनाव : तनवीर अख्तर के निधन से खाली हुई सीट पर उनकी पत्नी को MLC बनाएगी JDU


तनवीर अख्तर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफी करीबी माने जाते थे. इनके निधन पर नीतीश कुमार ने कहा था कि "तनवीर अख्तर एक कुशल राजनेता थे. वे मिलनसार व्यक्ति थे और लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे. सामाजिक कार्यों में भी उनकी गहरी अभिरूचि थी. उन्होंने अपने व्यक्तित्व की बदौलत समाज के सभी वर्गों का आदर और सम्मान प्राप्त किया."

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें