ब्रेकिंग
जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा

बिहार विधान परिषद में BJP बनी सबसे बड़ी पार्टी, 4 नवनिर्वाचित MLC लेंगे आज लेंगे शपथ

PATNA : बिहार विधान परिषद् के लिए नवनिर्वाचित 4 सदस्यों का आज शपथ ग्रहण समारोह होगा। इन चारों मेंबर को आज विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएं

बिहार विधान परिषद में BJP बनी सबसे बड़ी पार्टी,  4 नवनिर्वाचित MLC लेंगे आज लेंगे शपथ
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार विधान परिषद् के लिए  नवनिर्वाचित 4 सदस्यों का आज शपथ ग्रहण समारोह होगा। इन चारों मेंबर को आज विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे। आज के दिन विधान परिषद की सदस्यता की शपथ लेने वालों में दो बीजेपी और दो जेडीयू के सदस्य शामिल हैं। 


दरअसल, विधान परिषद् में अंदर होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ जेडीयू और बीजेपी के कई नेता मौजूद रहेंगे। शपथ ग्रहण समारोह विधान परिषद सभागार में आयोजित किया गया है। पिछले हो दिनों राज्य के पांच विधान पार्षद की सीटों पर चुनाव हुआ था। वहीं, केदार पांडेय के असामयिक निधन के कारण सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए भी उपचुनाव करवाया गया था। जहां से प्रशांत किशोर समर्थित उम्मीदवार आफाक अहमद को जीत मिली थी। हालांकि,अफाक अहमद ने पहले ही शपथ ले ली है। इसके बाद अब जिन सीटों पर निर्वाचित मेंबर का कल कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उन सीटों पर इस बार जीतने वाले उम्मीदवारों का आज शपथ ग्रहण होगा। 


मालूम हो कि, इस बार के चुनाव में जेडीयू के तरफ से प्रोफेसर वीरेंद्र नारायण यादव सारण स्नातक से निर्वाचित हुए हैं तो वहीं संजीव कुमार सिंह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित हुए है।  जबकि राज्य की विपक्षी पार्टी भाजपा के तरफ से अवधेश नारायण सिंह गया स्नातक से एक बार फिर से निर्वाचित हुए हैं। वहीं जीवन कुमार गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं। इन लोगों में से वीरेंद्र नारायण यादव और अवधेश नारायण सिंह का कार्यकाल 11 मई को  समाप्त हो रहा है। लेकिन फिर से निर्वाचित हुए हैं, इस लिहाजा अब ये लोग फिर से शपथ ग्रहण करेंगे। 


आपको बताते चलें कि, विधान परिषद् के कुल 75 सीटों में से भाजपा के पास 25, जदयू के पास 23, राजद के पास 14 सीट है।  इसके बाद कांग्रेस के पास 04 और भाकपा, हम ,रालोजपा के एक मेंबर विधान परिषद् के मेंबर हैं। जबकि राज्य में परिषद् के अंदर 06 निर्दलीय विधायक हैं। जबकि अभी भी 01 पद खाली है। इस लिहाजा अब बिहार विधान परिषद् में भाजपा पहले स्थान पर हैं। 

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

GANESH SHAMRAT

FirstBihar संवाददाता