ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

बिहार उपचुनाव : राबड़ी के साथ मीसा, तेजस्वी और तेजप्रताप भी बने स्टार प्रचारक, हाशिये पर पड़े शरद यादव भी लिस्ट में शामिल

PATNA : बिहार में 5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए आरजेडी ने स्टार प्रचारकों की सूची में लालू यादव के पूरे कुनबे को जगह दे दी है। आरजेडी की तरफ से स्टार प्रचारकों की सूची में सब

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार में 5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए आरजेडी ने स्टार प्रचारकों की सूची में लालू यादव के पूरे कुनबे को जगह दे दी है। आरजेडी की तरफ से स्टार प्रचारकों की सूची में सबसे पहला नाम पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का है। 


राबड़ी देवी के अलावे सांसद मीसा भारती, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, विधायक तेज प्रताप यादव भी स्टार प्रचारक लिस्ट में शामिल हैं। खास बात यह है कि आरजेडी के सिंबल पर लोकसभा का चुनाव लड़कर हारने वाले शरद यादव भी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल हैं। लोकसभा चुनाव के बाद हाशिए पर जा चुके शरद को आरजेडी ने याद रखा है। माना जा रहा है कि सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा सीट पर सर चुनाव प्रचार कर सकते हैं। हालांकि अब तक उनका अधिकारिक तौर पर कोई कार्यक्रम नहीं बना है। 


आरजेडी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में अगर खास नामों की चर्चा करें तो पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की पत्नी हीना सहाब, रामविलास पासवान के दामाद अनिल कुमार साधु शामिल हैं।