ब्रेकिंग
पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी✦दिवाली-छठ पर बिहार आने वालों के लिए राहत, 10 अक्टूबर से 5 राज्यों के लिए चलेंगी 200 स्पेशल बसें, जानें रूट-किराया✦कौन हैं IAS अधिकारी वर्षा सिंह?... जो पूरी रात खटिया पर बैठकर कराती रहीं बांध की मरम्मत, Video वायरल✦Train Cancelled: बिहार-झारखंड के रेल यात्रियों पर बड़ा असर! अक्टूबर से दिसंबर तक कई दिन नहीं चलेगी MEMU ✦भोज खाने निकले युवक को बुलाकर मारी गोली, बदमाशों ने बैक-टू-बैक दाग दी तीन गोलियां✦पटना के चांदनी मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं; इलाके में मची अफरातफरी✦दिवाली-छठ पर बिहार आने वालों के लिए राहत, 10 अक्टूबर से 5 राज्यों के लिए चलेंगी 200 स्पेशल बसें, जानें रूट-किराया✦कौन हैं IAS अधिकारी वर्षा सिंह?... जो पूरी रात खटिया पर बैठकर कराती रहीं बांध की मरम्मत, Video वायरल✦Train Cancelled: बिहार-झारखंड के रेल यात्रियों पर बड़ा असर! अक्टूबर से दिसंबर तक कई दिन नहीं चलेगी MEMU ✦भोज खाने निकले युवक को बुलाकर मारी गोली, बदमाशों ने बैक-टू-बैक दाग दी तीन गोलियां

दिल्ली-रांची के बाद अब बिहार की बारी, आज से अभ्यर्थियों का महाआंदोलन; लालू प्रसाद की अपील - तानाशाही के खिलाफ एकजुट हों

Bihar Student Protest: बिहार में अभ्यर्थियों का बड़ा आंदोलन आज से पटना में शुरू होने जा रहा है। BPSC TRE-4 नोटिफिकेशन समेत कई मांगों को लेकर छात्र अनिश्चितकालीन धरना देंगे। आंदोलन को लेकर लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव की अपील के बीच अभ्यर्थियों की...

दिल्ली-रांची के बाद अब बिहार की बारी, आज से अभ्यर्थियों का महाआंदोलन; लालू प्रसाद की अपील - तानाशाही के खिलाफ एकजुट हों
Ramakant kumar
4 मिनट

Bihar Student Protest: बिहार में शिक्षक भर्ती समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी मांगों को लेकर अभ्यर्थी मंगलवार से पटना में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने की तैयारी में हैं. दिल्ली और रांची में छात्रों के प्रदर्शन के बाद अब पटना के गर्दनीबाग में अभ्यर्थियों ने आंदोलन का ऐलान किया है. इस आंदोलन को ‘छात्र न्याय सत्याग्रह’ नाम दिया गया है.


बिहार स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष और छात्र नेता दिलीप कुमार के नेतृत्व में होने वाले इस आंदोलन में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने की बात कही गई है. अभ्यर्थियों की प्रमुख मांगों में BPSC TRE-4 का विज्ञापन जारी करना, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के इस्तीफे समेत भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी कई मांगें शामिल हैं.


TRE-4 नोटिफिकेशन को लेकर अभ्यर्थियों में नाराजगी

छात्र नेताओं का कहना है कि BPSC TRE-4 भर्ती परीक्षा के नोटिफिकेशन को लेकर सरकार और शिक्षा विभाग की ओर से लगातार आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन अब तक विज्ञापन जारी नहीं किया गया है. नोटिफिकेशन में हो रही देरी से अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है.


दिलीप कुमार ने BPSC TRE-4 परीक्षा के पैटर्न में बदलाव का भी विरोध किया है. उनका कहना है कि पहले शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में केवल पीटी परीक्षा होती थी, जबकि अब मेंस परीक्षा को भी शामिल किया गया है. छात्र नेताओं की मांग है कि नए परीक्षा पैटर्न को TRE-4 के बजाय TRE-5 से लागू किया जाए.


इन मांगों को लेकर होगा आंदोलन

अभ्यर्थियों की ओर से BPSC TRE-4 का विज्ञापन जारी करने के साथ BSSC परीक्षा की तारीख घोषित करने, लाइब्रेरियन बहाली, BET, दारोगा और सिपाही भर्ती समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की जा रही है.


छात्र नेताओं ने कहा है कि अगर सरकार उनकी मांगों पर जल्द फैसला नहीं लेती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.


लालू प्रसाद ने अभ्यर्थियों से एकजुट होने की अपील की

इस आंदोलन को लेकर आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद ने भी अभ्यर्थियों से एकजुट होने की अपील की है. उन्होंने 19 अगस्त को पटना में छात्रों और युवाओं के साथ खड़े होने की बात कही.


लालू प्रसाद ने सोशल मीडिया पोस्ट में पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था, भर्ती प्रक्रिया और बेरोजगारी जैसे मुद्दों का जिक्र करते हुए छात्रों और युवाओं से आंदोलन में एकजुट होने की अपील की है.


तेजस्वी यादव भी कर चुके हैं मार्च का ऐलान

इससे पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी 19 अगस्त को पटना में मार्च निकालने की घोषणा की थी. उन्होंने बताया था कि आरजेडी का मार्च वीरचंद पटेल पथ स्थित पार्टी मुख्यालय से लोकभवन तक जाएगा. इसमें पार्टी के सांसद, विधायक, विधान पार्षद और कार्यकर्ताओं के शामिल होने की बात कही गई है.


पटना के गर्दनीबाग में अभ्यर्थियों के प्रस्तावित अनिश्चितकालीन धरने और राजनीतिक दलों के समर्थन के बीच अब सभी की नजर सरकार और शिक्षा विभाग की प्रतिक्रिया पर है.