ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

पावर सेंटर्स: दिल्ली में 10 जनपथ सोनिया आवास और पटना का 10 जनपथ साधु यादव आवास, शिवानंद तिवारी का राबड़ी आवास को लेकर बड़ा खुलासा...

Bihar Politics: शिवानंद तिवारी ने राबड़ी आवास और 10 जनपथ से जुड़े पुराने खुलासे किए। उन्होंने बताया कि साधु यादव ने राबड़ी के आवास पर 10 जनपथ का बोर्ड लगा रखा था, जो दिल्ली में कभी सोनिया गांधी का आवास हुआ करता था।

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी की हुई भारी दुर्गति के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और लगातार नए-नए खुलासे कर रहे हैं। 10 सर्कुलर रोड राबड़ी आवास खाली कराने के आदेश को लेकर हो रही सियासत के बीच एक और नया खुलासा कर दिया है। सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने पुराने दिनों को याद किया है।


दरअसल, लालू परिवार को 20 साल बाद पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड के सरकारी आवास, जिसे आम तौर पर राबड़ी आवास कहा जाता है, खाली करने का नोटिस मिला है। बीते मंगलवार को बिहार भवन निर्माण विभाग की ओर से यह आदेश जारी किया गया। नोटिस में स्पष्ट रूप से कहा गया कि बिहार विधान परिषद के आवास के लिए पटना केंद्रीय पुल की आवास संख्या 39, हार्डिंग रोड पर आवंटित किया गया है। इस फैसले के बाद राजद कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया है।


हालांकि राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कहा कि किसी भी हालत में राबड़ी आवास खाली नहीं किया जाएगा। उन्होंने इसे लालू परिवार को अपमानित करने की योजना करार दिया था।राबड़ी देवी को नया आवास आवंटित किए जाने के बाद आरजेडी की वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने 10 सर्कुलर रोड राबड़ी आवास को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है। 


उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “जहां तक मुझे स्मरण है, राबड़ी जी जिस आवास में रहती हैं उसमें उनके पूर्व साधु यादव रहा करता था. लेकिन साधु ने उसके गेट पर 10 सर्कुलर रोड का नहीं बल्कि 10 जनपथ का बोर्ड लगा रखा था. दरअसल 10 जनपथ, दिल्ली में कभी सोनिया गाँधी का आवास हुआ करता था. वह समय था जब सोनिया जी का आवास देश की सत्ता का केंद्र हुआ करता था. उस जमाने में साधु भी अपने आपको बिहार की सत्ता का एक केंद्र समझता था. उसी के प्रतीक के रूप में उसने अपने बंगले को बिहार का 10 जनपथ घोषित कर रखा था.”

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता