ब्रेकिंग
जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा

बिहार : SBI में होम लोन के नाम पर करोड़ों का गबन, असिस्टेंट मैनेजर ने कर दिया ये खेल

BEGUSARAI : बिहार हमेशा से अपने अलग कारनामों की वजहों से सुर्ख़ियों में बना रहता है। यहां कभी ट्रेन की चोरी हो जाती है तो कभी पुल और मोबाइल टावर चोरी की घटनाएं सुखियों में रहती है।

बिहार : SBI में होम लोन के नाम पर करोड़ों का गबन, असिस्टेंट मैनेजर ने कर दिया ये खेल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BEGUSARAI : बिहार हमेशा से अपने अलग कारनामों की वजहों से सुर्ख़ियों में बना रहता है। यहां कभी ट्रेन की चोरी हो जाती है तो कभी पुल और मोबाइल टावर चोरी की घटनाएं सुखियों में रहती है। अब इस बीच एक नया मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आया है। जहां एक सरकारी और प्रतिष्ठित बैंक के अंदर से रुपये के गबन का मामला निकल कर सामने आया है। 


दरअसल, बेगूसराय में एसबीआई के अंदर रुपये गबन करने का मामला सामने आया है। शहर के हर हर महादेव चौक स्थित भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय में होम लोन देने के नाम पर 1.79 करोड़ 19 हजार रुपए का गबन हुआ है। इसको लेकर एरिया मैनेजर ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि बैंक के असिस्टेंट मैनेजर पिंटू कुमार ने ग्राहकों के होम लोन खाते से राशि डेबिट कर किसी तीसरे व्यक्ति के खाते में जमा कर दी। फिलहाल  पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


बताया जा रहा है कि, एरिया मैनेजर का कहना है कि, राजधानी पटना के  दूजरा राजापुल निवासी पिंटू कुमार फिलहाल भारतीय स्टेट बैंक आरएएसीसी शाखा बेगूसराय में असिस्टेंट मैनेजर पर पदस्थापित है। वह ऋण भुगतान और लोन के दैनिक देख-रेख संबंधित काम करता है। इस दौरान जांच के दौरान पता चला कि पिंटू कुमार के द्वारा ग्राहकों के होम लोन खाते को डेबिट कर तीसरे व्यक्ति के खाते में रकम को जमा किया गया है। 


वहीं, इस घटना से बैंक को 1 करोड़ 79 लाख 19 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। जिन खातों में पैसे ट्रांसफर कपांच खाता सारण के तो पांच पटना के गबनकर्ता सहायक प्रबंधक पिंटू कुमार ने एक करोड़ 79 लाख 19 हजार रुपये का सात बैंक खाता में पांच बैंक अपने गृह क्षेत्र सारण शीतलपुर एसबीआई के खाते में तो जहां किराये के मकान में रहता है।