ब्रेकिंग
सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद

बिहार सरकार का बड़ा निर्णय : गांव के युवा बनेंगे ट्रांसपोर्टर, जल्द आ रही ये योजना

PATNA : बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले बेरोजगार युवकों को सरकार ने नए तरीके के रोजगार देने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने यह फैसला किया है कि अब गांव के बेरोजगार

बिहार सरकार का बड़ा निर्णय : गांव के युवा बनेंगे ट्रांसपोर्टर, जल्द आ रही ये योजना
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले बेरोजगार युवकों को सरकार ने नए तरीके के रोजगार देने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने यह फैसला किया है कि अब गांव के बेरोजगार युवक भी ट्रांसपोर्टर बनेंगे।


दरअसल, बिहार सरकार ने यह निर्णय लिया है कि अब गांव के वैसे युवा जो वाहन चलाना जानते हैं और फिर भी रोजगार नहीं मिल पा रहा है। अब ऐसे युवा गांवों से लेकर शहरों तक अपनी गाड़ियां दौड़ाएंगे। अब इनकी पहचान एक ट्रांसपोर्टर के रूप में उ बनेगी। सबसे बड़ी बात तो यह होगी कि सपने पूरे करने में पैसों की बाधा आड़े नहीं आएगी। सरकार उनके लिए खास योजना ला रही है। इस योजना से अगला साल लगभग तीन हजार से अधिक युवकों को सहायता देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।


बताया जा रहा है कि परिवहन विभाग ने मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत युवाओं को वाहनों की खरीद पर भारी-भरकम सहायता देगा। जिसके तहत प्रत्येक पंचायत में 7 लाभुकों को वाहन खरीद पर अनुदान राशि दी जाएगी। इसके साथ ही  इन चयनित लाभुकों को वाहन खरीदने के लिए वाहन के खरीद मूल्य का 50 फीसदी या अधिकतम एक लाख रुपए अनुदान की व्यवस्था है। सरकार ने चयनित युवकों को इस संबंध में एक और सुविधा दी है। यदि वाहन अगला खरीद के लिए उन्होंने किसी संस्था से ऋण लिया है तो सरकार उस संस्था को सरकार अपने खर्चे पर लान राशि भी पे करेगी।


आपको बताते चलें कि,इन सभी चीजों का लाभ मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत दी जाएगी। राज्य सरकार जल्द ही इस योजना को अमलीजामा पहनाने वाली है। जिसके तहत प्रत्येक प्रखंड में अधिकतम 2 लोगों को एम्बुलेंस खरीद पर 50 फीसदी या अधिकतम 2 लाख अनुदान की व्यवस्था की गयी है। इससे गांवों में मरीजों के लिए बेहतर एम्बुलेंस व्यवस्था लागू करनी है।