ब्रेकिंग
जहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो जहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेनीबाद थाने के सब-इंस्पेक्टर, सिपाही और चौकीदार सस्पेंड, वसूली के आरोप में नपेबैद्यनाथ महतो हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी त्रिभुवन का वीडियो वायरल, 28 अगस्त की गोलीबारी से किया इनकारGOAL Education Village में NEET 2027 को लेकर विशेष सेमिनार, संस्थान के विशेषज्ञों और NEET टॉपर्स ने छात्रों को बताए सफलता के मंत्ररिलीज के 9 दिन पहले 'द वन' का आया ट्रेलर, तमन्ना भाटिया का अलग अंदाज, फिल्म में लोक आस्था का महापर्व छठ की झलक, देखिये वीडियो

Bihar News: गांधी मैदान में सम्राट कैबिनेट का शपथ ग्रहण, मंत्रियों के ओथ को लेकर शुरू हुई तैयारी

Bihar cabinet expansion: बिहार में सम्राट कैबिनेट के विस्तार की तैयारी तेज हो गई है. पटना के गांधी मैदान में मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह के लिए मंच निर्माण शुरू कर दिया गया है.

Bihar cabinet expansion
बिहार में कैबिनेट विस्तार की तैयारी
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar cabinet expansion: बिहार में कैबिनेट विस्तार की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सम्राट कैबिनेट के मंत्रियों का शपथ ग्रहण पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा। मंत्रियों के शपथ ग्रहण को लेकर गांधी मैदान में मंच सजाने का काम शुरू हो गया है। सीएम सम्राट चौधरी के दिल्ली से लौटने के बाद 6 मई को कैबिनेट का विस्तार और मंत्रियों का शपथ ग्रहण हो सकता है हालांकि फिलहाल इसको लेकर औपचारिक घोषणा नहीं हुई है।


दरअसल, बिहार में कैबिनेट विस्तार को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज दिल्ली दौरे से दोपहर 12 बजे पटना पहुंचेंगे। अपने दौरे के दौरान उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, वह कैबिनेट विस्तार की फाइनल लिस्ट लेकर पटना लौट रहे हैं।


6 मई को मंत्रिमंडल विस्तार होने की संभावना है।उसी दिन शाम 5 बजे मुख्यमंत्री ने कैबिनेट बैठक भी बुलाई है, जिसमें नए मंत्रियों के साथ पहली बैठक होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस बार मंत्रिमंडल विस्तार में जातीय संतुलन, अनुभव और नए चेहरों का खास ध्यान रखा जा रहा है। संभावना है कि कैबिनेट में युवा और अनुभवी नेताओं का संतुलित मिश्रण देखने को मिलेगा, साथ ही महिलाओं को भी पर्याप्त प्रतिनिधित्व दिया जा सकता है।


गांधी मैदान में मंत्रियों के शपथ ग्रहण की तैयारी शुरू कर दी गई है। पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह को लेकर मंच सजाने का काम शुरु हो गया है। गांधी मैदान में मंच सजाने के लिए बांस बल्ले गिराए गए हैं और बड़ी संख्या में मजदूरों को लगाया गया है। सीएम सम्राट के पटना लौटते ही कैबिनेट विस्तार की आधिकारिक घोषणा हो सकती है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता