ब्रेकिंग
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिसकॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में पहली बार जीते 5 गोल्ड मेडल, बिहार के सीएम सम्राट ने दी बधाई शोभा ओहटकर बनीं बिहार कर्मचारी चयन आयोग की नई अध्यक्ष, सरकार ने जारी की अधिसूचनाअब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम के हवाई दर्शन, जानिए किराया और पूरी जानकारीपति ने पत्नी की बेवफाई के 97 वीडियो और 237 तस्वीर कोर्ट में पेश किया: सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिया बड़ा फैसलावैशाली डबल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, बुलडोजर लेकर पहुंची पुलिस

बिहार: आरसीपी की उम्मीदवारी पर सीएम ने साधी चुप्पी, नवादा में भी सवालों से बचते दिखे नीतीश

NAWADA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आरसीपी सिंह की राज्यसभा उम्मीदवारी के सवाल से लगातार बचते दिख रहे हैं। पटना के बाद नवादा में भी जब आरसीपी की उम्मीदवारी के बारे में उनसे पूछा गया तो

बिहार: आरसीपी की उम्मीदवारी पर सीएम ने साधी चुप्पी, नवादा में भी सवालों से बचते दिखे नीतीश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NAWADA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आरसीपी सिंह की राज्यसभा उम्मीदवारी के सवाल से लगातार बचते दिख रहे हैं। पटना के बाद नवादा में भी जब आरसीपी की उम्मीदवारी के बारे में उनसे पूछा गया तो वे सवाल को टाल गए। मुख्यमंत्री शुक्रवार को नवादा स्थित ककोलत जलप्रपात का निरीक्षण करने पहुंचे थे। निरीक्षण के बाद सीएम ने ककोलत के विकास के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान सीएम नीतीश कुमार से जब आरसीपी सिंह के राज्यसभा जाने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने चुप्पी साध ली।


इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि ककोलत आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो इसको देखते हुए सभी सुविधाएं बहाल की जा रही हैं। सीएम ने कहा कि ककोलत के विकास के लिए जो भी संभव होगा वह किया जाएगा। सीएम ने बताया कि ककोलत के विकास के लिए बहुत सारे काम हुए हैं लेकिन अभी बहुत कुछ करना बाकी है।


सीएम ने कहा कि यहां आने वाले पर्यटकों को किसी तरह की परेशानी न हो इसका विशेष ख्याल रखा जाएगा। पर्यटकों की सुरक्षा के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान जब सीएम से पूछा गया कि आरसीपी सिंह राज्यसभा जा रहे या नहीं तो सीएम बिना कुछ कहे गाड़ी में बैठ गए और पटना के लिए रवाना हो गए। ऐसे में सीएम की चुप्पी से साफ हो गया है कि फिलहाल आरसीपी की राज्यसभा उम्मीदवारी पर संशय की स्थिति है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता