ब्रेकिंग
समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई✦समस्तीपुर में पुलिस का हाफ एनकाउंटर: कुख्यात मनीष सिंह के पैर में लगी गोली✦60 घंटे की मतगणना के बाद अनिल कुमार झा की जीत का ऐलान, BJP के सर्वेश कुमार को 4,010 वोटों से हराया✦JDU प्रत्याशी को हराने वाले ब्रजवासी पहुंच गए CM हाउस, मुख्यमंत्री से की मुलाकात✦ मॉडल स्कूलों में पुलिस के ठहरने और परीक्षा केंद्र बनाने से बचें, शिक्षा विभाग ने सभी डीएम को दिया निर्देश✦दरभंगा चुनाव में हार के बाद भी चर्चा में सर्वेश कुमार, RJD के अनिल कुमार झा को गले लगाकर दी बधाई

वोटर अधिकार यात्रा भले समाप्त हो गई, लेकिन यह लड़ाई खत्म नहीं हुई है: मुकेश सहनी

Bihar politics: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी ने वोटर अधिकार यात्रा के समापन पर कहा कि लड़ाई खत्म नहीं हुई है। उन्होंने बिहार की वर्तमान सरकार पर वोट चोरी का आरोप लगाते हुए इसे उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।

Bihar politics
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar politics: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज वोटर अधिकार यात्रा के समापन के मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज वोटर अधिकार यात्रा भले समाप्त हो गई हो लेकिन यह लड़ाई समाप्त नहीं हुई है।


उन्होंने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि हम सभी मिलकर इस सरकार को उखाड़ फेंकना है, जो सरकार वोट चोरी से बनी है। वोटर अधिकार यात्रा के अंतिम दिन आज राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में पटना में यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में वीआईपी सहित सभी घटक दलों के कार्यकर्ता शामिल हुए। 


इस मौके पर पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि भाजपा के लोग पहले विधायक और सांसद खरीदते थे, लेकिन अब वोट की चोरी कर ही सरकार बनाने लगे। उन्होंने कहा कि इस लड़ाई को अब गांव के बूथों तक ले जाना है, जिससे लोग अपने वोट की रक्षा करते हुए इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए संघर्ष करें।


उन्होंने कहा कि जब वोट चोरी से सरकार बनेगी, तो वह जनता के प्रति ईमानदार नहीं हो सकती है। उन्होंने याद दिलाया कि 2014 में नरेंद्र मोदी ने लोगों से कितने वादे किए थे, लेकिन अब तक एक भी पूरे नहीं हुए।  


इधर, वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने कहा कि वीआईपी अगले कुछ दिनों में इस मुद्दे को गांव-गांव तक लेकर जाएगी। उन्होंने कहा कि बिहार के लोग कभी भी अपने अधिकार को छीनने नहीं देंगे। बिहार में अब ऐसी सरकार बनानी है, जो लोगों के प्रति संवेदनशील हो।

टैग्स
रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता