ब्रेकिंग
रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन✦रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन

Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा ने सीएम नीतीश को दी बड़ी सलाह, निशांत का नाम लेकर JDU के लिए जताई यह चिंता

Bihar Politics: सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के जन्मदिन पर उपेंद्र कुशवाहा ने दी बधाई और साथ ही नीतीश को दी सलाह पार्टी की कमान अब निशांत को सौंपने का वक्त आ गया है। जेडीयू के भविष्य को लेकर जताई चिंता।

Bihar Politics
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का आज 44वां जन्मदिन है। जन्मदिन के मौके पर निशांत ने पटना के महावीर मंदिर पहुंचकर रूद्राभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के लोगों से इस बार भी अपने पिता नीतीश कुमार को सीएम बनाने की अपील की। ऐसे में एक बार फिर से निशांत के सियासी एंट्री को लेकर कयास लगाए जाने लगे हैं। इसी बीच राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने सीएम नीतीश कुमार को बड़ी सलाह दे दी और जेडीयू के भविष्य को लेकर चिंता जताई है।


उपेंद्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और निशांत कुमार की तस्वीर अपने फेसबुक पेज पर शेयर करते हुए निशांत को जन्मदिन की बधाई दी है। साथ ही साथ उन्होंने जेडीयू के भविष्य को लेकर भी चिंता जताई है। उन्होंने निशांत को जेडीयू के लिए उम्मीद की नई रोशनी बताया है और मुख्यमंत्री को सलाह दी है कि अब सरकार और पार्टी दोनों का संचालन स्वयं उनके लिए भी उचित नहीं है। ऐसे में पार्टी की कमान निशांत कुमार को सौंप देना चाहिए।


कुशवाहा ने फेसबुक पर लिखा, “मीडिया/सोशल मीडिया से जानकारी मिली है कि आज बड़े भाई आदरणीय श्री Nitish Kumar जी के सुपुत्र निशांत का जन्मदिन है। खुशी के इस अवसर पर Janata Dal (United) की नई उम्मीद निशांत को जन्म दिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। ईश्वर उसे हमेशा स्वस्थ एवं प्रसन्नचित्त रखें”।


उन्होंने लिखा, “इस अवसर पर आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी से अति विनम्र आग्रह है कि समय और परिस्थिति की नजाकत को समझते हुए इस सच को स्वीकार करने की कृपा करें कि अब सरकार और पार्टी दोनों का (साथ-साथ) संचालन स्वयं उनके लिए भी उचित नहीं है। सरकार चलाने का उनका लंबा अनुभव है जिसका लाभ राज्य को आगे भी मिलता रहे, यह फिलहाल राज्य हित में अतिआवश्यक है।


परन्तु पार्टी की जवाबदेही के हस्तांतरण (जो वक्त मेरी ही नहीं स्वयं उनकी पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं/नेताओं की राय में अब आ चुका है) के विषय पर समय रहते ठोस फैसला ले लें। यही उनके दल के हित में है। और इसमें विलंब दल के लिए अपूर्णीय नुकसान का कारण बन सकता है। शायद ऐसा नुकसान जिसकी भरपाई कभी हो भी नहीं पाये।  (नोट - मैं जो कुछ कह रहा हूं, जदयू के नेता शायद मुख्यमंत्री जी से कह नहीं पाएंगे और कुछ  लोग कह भी सकते हों,  तो वैसे लोग वहां तक पहुंच ही नहीं पाते होंगे।)”

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता