ब्रेकिंग
PM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरी

Bihar Politics: लालू-राबड़ी का नाम लेकर ललन सिंह ने तेजस्वी पर बोला तीखा हमला, आखिर किसे कहा कुंटलिया बाबा?

Bihar Politics: तेजस्वी द्वारा बजट में बिहार की अनदेखी का आरोप लगाने पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने पलटवार किया है. ललन सिंह ने कहा कि जैसे तेजस्वी के माता-पिता की डिक्सनरी में विकास शब्द नहीं था उसी तरह उनके डिक्सनरी में भी नहीं है.

Bihar Politics
बजट पर सियासत
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: केंद्रीय बजट में बिहार के लिए कई बड़ी घोषणाएं केंद्र सरकार द्वारा किए जाने के बावजूद विपक्ष का आरोप है कि बजट में बिहार की अनदेखी की गई है। तेजस्वी यादव ने दावा किया कि बजट में जो भी घोषणाएं की गई हैं, सब पुरानी हैं और इस बजट में बिहार के लिए कोई नई घोषणा नहीं की गई है। इसको लेकर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला है।


तेजस्वी पर पलटवार करते हुए ललन सिंह ने कहा कि उन लोगों को विकास से क्या मतलब है? उन लोगों को पता है कि विकास किसको कहते हैं? तेजस्वी यादव अपने पिता लालू प्रसाद से पूछें कि उन्हें विकास का मतलब समझ में आता है? तेजस्वी यादव के पिता जब बिहार के मुख्यमंत्री थे तो कहते थे कि रोड बनवाने से कोई हमको वोट देगा, बाढ़ आता था तो कहते थे कि गरीब-गुरबा मछली खाकर जीवन यापन करता है, यह उनका विकास का डिक्सनरी है।


उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को विकास कैसे दिखाई देगा, उनके ऊपर कुछ तो असर होगा ही अपने माता-पिता का। तेजस्वी यादव को विकास का अर्थ समझ में नहीं आता है। विकास का अर्थ तो होता है कि नीतीश कुमार पूरे उत्तर बिहार में बाढ़ के दिनों में कुंटलिया बाबा के नाम से प्रसिद्ध थे। गरीबों को एक-एक क्विंटल अनाज देते थे, इन लोगों को गरीबों से क्या मतलब है। विकास के बारे में इन लोगों को नहीं पता है, इन्हें सिर्फ प्रवचन देने आता है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता