ब्रेकिंग
DGP विनय कुमार ने लिया VRS, सरकार ने दी स्वीकृति✦हरलाखी में AC लगाने गए टेक्नीशियन की करंट लगने से मौत, बेनीपट्टी के युवक ने गंवाई जान✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦DGP विनय कुमार ने लिया VRS, सरकार ने दी स्वीकृति✦हरलाखी में AC लगाने गए टेक्नीशियन की करंट लगने से मौत, बेनीपट्टी के युवक ने गंवाई जान✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव

Bihar Politics: तेजस्वी यादव के तीसरे चरण की संवाद यात्रा, 4 दिसंबर से मुंगेर से कार्यकर्ता दर्शन की शुरुआत

PATNA: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव का 'कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम' का तीसरा चरण आगामी 4 दिसम्बर से शुरू होने जा रहा है।‌ मुंगेर

Bihar Politics: तेजस्वी यादव के तीसरे चरण की संवाद यात्रा, 4 दिसंबर से मुंगेर से कार्यकर्ता दर्शन की शुरुआत
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव का 'कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम' का तीसरा चरण आगामी 4 दिसम्बर से शुरू होने जा रहा है।‌ मुंगेर से तेजस्वी यादव यात्रा की शुरुआत करेंगे। बता दें कि पहले दो चरणों की यात्रा में 6 जिले समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, बांका एवं जमुई जिले में यात्रा का कार्यक्रम पूरा हो चुका है। झारखंड में चुनाव की घोषणा हो जाने के कारण उन्हें अपनी दूसरे चरण की यात्रा को बीच में हीं रोकना पड़ा था।


राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष 4 दिसम्बर को मुंगेर, 5 दिसम्बर को खगड़िया, 6 दिसम्बर को बेगुसराय एवं 7 दिसम्बर को लखीसराय और शेखपुरा जिला के कार्यकर्ताओं के साथ संयुक्त रुप से लखीसराय में हीं संवाद करेंगे। 


राजद प्रवक्ता ने बताया कि यात्रा के अगले चरण में 15 दिसम्बर को सुपौल , 16 दिसम्बर को सहरसा, 17 दिसम्बर को मधेपुरा, 18 दिसम्बर को अररिया, 19 दिसम्बर को किशनगंज, 20 दिसम्बर को पूर्णियां, 21 दिसम्बर को कटिहार एवं 22 दिसम्बर को भागलपुर में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि शेष जिलों के कार्यक्रमों की घोषणा बाद में की जाएगी।


'कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम' में जिला के सभी पंचायत इकाईयों के अध्यक्ष, प्रखंड इकाई के सभी पदाधिकारी, जिला इकाई के सभी पदाधिकारी, उक्त जिला के रहने वाले प्रदेश इकाई के पदाधिकारी, विधायक, पूर्व विधायक, पिछले चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी के साथ हीं सभी प्रकोष्ठों के प्रखंड अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त अन्य लोगों से नेता प्रतिपक्ष अपने प्रवास स्थल पर मिलेंगे।


राजद प्रवक्ता ने बताया कि अबतक जिन जिलों में नेता प्रतिपक्ष का कार्यक्रम हो चुका है वहां के कार्यकर्ताओं में एक नयी उर्जा का संचार हुआ है और नेता द्वारा दिए गए निर्देशों और टिप्स के अनुरूप वे नयी ताजगी के साथ तेजस्वी जी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में लग गए हैं ।

  Bihar Politics: तेजस्वी यादव के तीसरे चरण की संवाद यात्रा, 4 दिसंबर से मुंगेर से कार्यकर्ता दर्शन की शुरुआत

Bihar Politics: तेजस्वी यादव के तीसरे चरण की संवाद यात्रा, 4 दिसंबर से मुंगेर से कार्यकर्ता दर्शन की शुरुआत